{"_id":"5d3f1a108ebc3e6cc60b3e43","slug":"praveen-amre-applied-for-batting-coach-of-indian-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भारतीय बल्लेबाज प्रवीण आमरे ने भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच के लिए किया आवेदन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व भारतीय बल्लेबाज प्रवीण आमरे ने भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच के लिए किया आवेदन
Mon, 29 Jul 2019 09:38 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 29 Jul 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण आमरे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवीण आमरे ने टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच के लिए आवेदन किया है। पचास वर्षीय आमरे को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में उनके पदार्पण के लिए याद किया जाता है। आमरे ने भारत के लिए 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्द्धशतकों की मदद से 425 रन बनाए हैं। उन्होंने 37 वनडे मैचों में दो अर्द्धशतकों से 513 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
आमरे रमाकांत आचरेकर स्कूल ऑफ क्रिकेट से आते हैं। उन्होंने कोच के रूप में मुंबई को रणजी चैंपियन बनाया था। आमरे फिलहाल यूएसए क्रिकेट के बल्लेबाजी सलाहकार हैं। बीसीसीआई ने टीम के कोचिंग स्टाफ के लिए आवेदन मंगवाए हैं। इसमें मुख्य कोच के अलावा बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच का पद शामिल है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है।
विज्ञापन
मौजूदा बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का कार्यकाल वेस्टइंडीज दौरे की समाप्ति तक बढ़ा दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि बांगड़ के कार्यकाल को इस दौरे के बाद नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन