फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने याद किया ऐतिहासिक कोलकाता टेस्ट, बच्चों को दिया द्रविड़-कुंबले और लक्ष्मण का उदाहरण

Mon, 20 Jan 2020 01:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 20 Jan 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
PM Modi interact with students and Reminds VVS Laxman Rahul Dradiv 2001 Kolkata test inning
Pariksha Pe Charcha 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में 'परीक्षा पे चर्चा' के दौरान देशभर के करोड़ों छात्रों को संबोधित कर रहे हैं और उनके सवालों के जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नौजवानों का मूड ऑफ कभी नहीं होना चाहिए, लेकिन कभी-कभी हमारे सोचने का तरीका परेशानी का सबब बन जाता है।





पीएम ने कहा कि अपनी अपेक्षा को अपने साथ इतना न जोड़ दें, कि उसके पूरा न होने से हमारा मूड ऑफ हो जाए। मोटिवेशन और डिमोटिवेशन... ये ऐसी चीजें हैं जिससे हर किसी को गुजरना पड़ता है।

इस दौरान उन्होंने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में खेली गई राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की पारी का जिक्र किया। इस टेस्ट मैच में द्रविड़-लक्ष्मण की पारी के दम पर भारतीय टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा दिया था।

PM Modi interact with students and Reminds VVS Laxman Rahul Dradiv 2001 Kolkata test inning
लक्ष्मन और द्रविड़

आज से करीब 19 साल पहले कोलकाता के ईडन गार्डन में 11 मार्च से 15 मार्च 2001 के बीच वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की ऐतिहासिक पारी को कौन भूल सकता है? इसी मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 मैचों की जीत को ब्रेक दिया था।
 

PM Modi interact with students and Reminds VVS Laxman Rahul Dradiv 2001 Kolkata test inning
लक्ष्मन और द्रविड़

टीम इंडिया की 'द वॉल' के नाम से लोकप्रिय पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और स्टाइलिश टेस्ट बल्लेबाज 'वेरी-वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 376 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी, जिसे क्रिकेट के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi interact with students and Reminds VVS Laxman Rahul Dradiv 2001 Kolkata test inning
लक्ष्मण-द्रविड़ - फोटो : social Media

यह मैच वैसे शुरुआती दिनों में उतना आसान नहीं लगा। पहली पारी में टीम इंडिया विपक्षी ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मगर दूसरी पारी में वीवीएस लक्ष्मण ने 281 रनों की अद्भुत पारी खेली। उनके साथ राहुल द्रविड़ ने भी शतक ठोका और 180 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 376 रन की साझेदारी की थी। 

विज्ञापन
PM Modi interact with students and Reminds VVS Laxman Rahul Dradiv 2001 Kolkata test inning
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty

ऑस्ट्रेलिया के 274 रन से पीछे चल रही टीम इंडिया हार के कगार पर खड़ी थी, लेकिन फॉलोऑन में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने जो किया वह क्रिकेट के इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया। टीम इंडिया के 232 रन पर चार विकेट गिर गए थे और क्रीज पर लक्ष्मण व द्रविड़ थे। दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को अच्छी खासी 384 रनों की बढ़त दिला दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed