प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में 'परीक्षा पे चर्चा' के दौरान देशभर के करोड़ों छात्रों को संबोधित कर रहे हैं और उनके सवालों के जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नौजवानों का मूड ऑफ कभी नहीं होना चाहिए, लेकिन कभी-कभी हमारे सोचने का तरीका परेशानी का सबब बन जाता है।
पीएम मोदी ने याद किया ऐतिहासिक कोलकाता टेस्ट, बच्चों को दिया द्रविड़-कुंबले और लक्ष्मण का उदाहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से करीब 19 साल पहले कोलकाता के ईडन गार्डन में 11 मार्च से 15 मार्च 2001 के बीच वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की ऐतिहासिक पारी को कौन भूल सकता है? इसी मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 मैचों की जीत को ब्रेक दिया था।
Do you remember the India-Australia test series in 2001?
Our cricket team was facing setbacks. The mood was not very good.
But, in those moments can we ever forget what Rahul Dravid and @VVSLaxman281 did. They turned the match around: PM @narendramodi #ParikshaPeCharcha2020
टीम इंडिया की 'द वॉल' के नाम से लोकप्रिय पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और स्टाइलिश टेस्ट बल्लेबाज 'वेरी-वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 376 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी, जिसे क्रिकेट के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता।
यह मैच वैसे शुरुआती दिनों में उतना आसान नहीं लगा। पहली पारी में टीम इंडिया विपक्षी ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मगर दूसरी पारी में वीवीएस लक्ष्मण ने 281 रनों की अद्भुत पारी खेली। उनके साथ राहुल द्रविड़ ने भी शतक ठोका और 180 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 376 रन की साझेदारी की थी।
ऑस्ट्रेलिया के 274 रन से पीछे चल रही टीम इंडिया हार के कगार पर खड़ी थी, लेकिन फॉलोऑन में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने जो किया वह क्रिकेट के इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया। टीम इंडिया के 232 रन पर चार विकेट गिर गए थे और क्रीज पर लक्ष्मण व द्रविड़ थे। दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को अच्छी खासी 384 रनों की बढ़त दिला दी।