{"_id":"2c05a664a6116c302148f45a2fd5d383","slug":"phil-hughes-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"63 बल्लों के साथ सिडनी ने दी फिल ह्यूज को विदाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
63 बल्लों के साथ सिडनी ने दी फिल ह्यूज को विदाई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 04 Dec 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा क्रिकेटर फिल ह्यूज का बुधवार को रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। ह्यूज की अश्रुपूर्ण विदाई में सिडनी ने कुछ अलग हटकर अपनी श्रद्धांजलि दी।
ह्यूज ने अपना अंतिम क्रिकेट शॉट सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेला था। इसी मैदान पर जब वह 63 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे कि एक बाउंसर उनके सिर पर जा लगी और कोमा में रहने के बाद पिछले गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
एससीजी ने ह्यूज की 63 रनों की अंतिम पारी को यादगार बनाने का फैसला लिया और मैक्सविले में उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम को अपने विशालकाय स्कोरकार्ड पर लाइव प्रसारित करने के अलावा 63 बल्लों के साथ विदाई दी। सिडनी ने इसके लिए विधिवत तैयारी भी की थी।

'हम तुम्हें अपनी यादों से दूर नही करेंगे'
मैदान को क्रिकेटर की श्रद्धांजलि के लिए तैयार किया गया था। पिच को घेर दिया गया था और दोनो छोर पर स्टंप लगे थे लेकिन पिच के रैंडविक छोर पर स्टंप की एक गिल्ली को गिरा दिया गया था। जिस तरफ गिल्ली गिरी थी उस तरफ फिल को श्रद्धांजलि देने की व्यवस्था की गई थी।
स्टेडियम के हर स्टैंड पर ह्यूज के करियर का विवरण दर्ज था। साथ ही स्टैंड पर लिखा था 'फिल ह्यूज नाबाद 63'। स्टेडियम में मेंबर्स स्टैंड के प्रवेश द्वार से लेकर डीप बैकवर्ड प्वाइंट तक 63 बल्ले रखे गए थे और हर बल्ले पर ह्यूज के बारे में जानकारी लिखी गई थी। लोहे की रॉड पर टंगे बल्ले के ऊपर कैप भी रखा गया था। 'चिकी चैपी' और 'टॉप मैन' जैसे संदेश भी बल्ले पर लिखे गए थे।
अंतिम बल्ले पर ह्यूज के लिए लिखा गया था, "फिलिप तुम मुझे छोड़कर चले गए हो, लेकिन हम अपनी यादों से तुम्हें दूर नहीं करेंगे। खासकर एससीजी।" ह्यूज का बुधवार को मैक्सविले हाईस्कूल में अपने परिजनों, दोस्तों और प्रशंसकों के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।