{"_id":"5c761b81bdec22271f343557","slug":"peter-handscomb-wants-to-do-wicketkeeping-in-odis","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019 विश्व कप: वन-डे में भी विकेटकीपर की भूमिका निभाना चाहते हैं हैंड्सकोंब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिशन 2019 विश्व कप: वन-डे में भी विकेटकीपर की भूमिका निभाना चाहते हैं हैंड्सकोंब
Wed, 27 Feb 2019 10:39 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
पीटर हैंड्सकोंब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विकेटकीपर की भूमिका निभाकर हैरान करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पीटर हैंड्सकोंब ने कहा है कि वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी यह भूमिका निभाना चाहते हैं और काम के बोझ को देखते हुए अपनी फिटनेस पर काम करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
हैंड्सकोंब को विशाखापट्टनम में भारत के खिलाफ पहले टी-20 में नियमित विकेटकीपर एलेक्स कैरी पर तरजीह की गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में उनके जगह बनाने की संभावना बढ़ी है।
विज्ञापन
हैंड्सकोंब ने कहा, 'मैं विकेटकीपिंग कर सकता हूं, मुझे सिर्फ इतना सुनिश्चित करना होगा कि मैं फिट रहूं जिससे कि 50 ओवर के मैच में पहले क्षेत्ररक्षण के बाद भी चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकूं।'
विज्ञापन
कैरी के पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी करने की उम्मीद है, लेकिन हैंड्सकोंब मौका मिलने पर पूरे दौरे के दौरान विकेटकीपर की भूमिका जारी रखना चाहते हैं।
बता दें कि भारतीय टीम की कोशिश बुधवार को दो मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होगी। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया को कंगारुओं से रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट की शिकस्त सहनी पड़ी थी। मेहमान टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की थी।