फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Waqar Younis Big Claim On Match vs India Ahead Of Asia Cup 2023; Replies to Sourav Ganguly Comment

IND vs PAK Asia Cup: 'अगर हम भारत को ओवल में हरा सकते हैं तो....', एशिया कप से पहले पाकिस्तानी दिग्गज का बयान

Thu, 20 Jul 2023 08:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Jul 2023 08:52 PM IST
सार

एशिया कप के बाद भारत और पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप में भी आमने-सामने आना है। 50 ओवर क्रिकेट में दोनों टीमें 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद पहली बार भिड़ेंगी। भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली से जब वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के मुकाबले को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने इसे एकतरफा बताया था। वकार इस पर भी भड़क गए।

विज्ञापन
Pakistan Waqar Younis Big Claim On Match vs India Ahead Of Asia Cup 2023; Replies to Sourav Ganguly Comment
वकार यूनुस ने सौरव गांगुली को भी जवाब दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर वकार यूनिस ने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ एशिया कप मैचों से पहले एक बड़ा बयान दिया है। दो सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में दोनों पड़ोसी देश एक-दूसरे का सामना करेंगे। टूर्नामेंट का फॉर्मेट ऐसा है कि दोनों टीमों का कम से कम दो बार भिड़ना तय है। अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो उस स्थिति में फाइनल में तीसरी बार भी भिड़ सकती हैं। ओवल में 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत पर पाकिस्तान की जीत का हवाला देते हुए वकार ने कहा कि पाकिस्तान भारत को कहीं भी हरा सकता है।
विज्ञापन

वकार ने पाकिस्तानी टीम को दी सलाह

Pakistan Waqar Younis Big Claim On Match vs India Ahead Of Asia Cup 2023; Replies to Sourav Ganguly Comment
एशिया कप में दो सितंबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा - फोटो : सोशल मीडिया
वकार ने बड़े मैचों की रणनीति पर पाकिस्तान टीम को सलाह देते हुए कहा- अच्छा खेलें बस इतनी सी बात है। उन्होंने बुधवार को लाहौर में एशिया कप ट्रॉफी के अनावरण कार्यक्रम में यह बयान दिया। वकार ने कहा, "हमारे समय में, हम भारत के खिलाफ कई बड़े टूर्नामेंट नहीं जीत पाए थे, लेकिन अच्छी बात यह है कि नए लड़कों ने हाल ही में बड़े मैचों में भारत के खिलाफ जीतना शुरू कर दिया है। यह एक अच्छा संकेत है। हमारी टीम में प्रतिभा है। अगर हम अपनी क्षमता से खेले, तो हमारी टीम भारत को हर सकती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैच कहां खेला जा रहा है। अगर हम उन्हें ओवल में हरा सकते हैं, तो हम उन्हें कहीं भी हरा सकते हैं। आपके पास टैलेंट है। बस वहां जाएं और ऐसे खेलें जैसे हम बाघ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली के बयान पर भड़के वकार यूनुस

Pakistan Waqar Younis Big Claim On Match vs India Ahead Of Asia Cup 2023; Replies to Sourav Ganguly Comment
सौरभ गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप के बाद भारत और पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप में भी आमने-सामने आना है। 50 ओवर क्रिकेट में दोनों टीमें 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद पहली बार भिड़ेंगी। भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली से जब वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के मुकाबले को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने इसे एकतरफा बताया था। गांगुली ने कहा था- इस मैच को लेकर काफी हाइप है, लेकिन काफी समय से इसकी क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं रही क्योंकि भारत एकतरफा जीतता रहा। दुबई में टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने संभवत: विश्व कप के इतिहास में पहली बार भारत को हराया।
विज्ञापन

Pakistan Waqar Younis Big Claim On Match vs India Ahead Of Asia Cup 2023; Replies to Sourav Ganguly Comment
वकार यूनुस - फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली के इस बयान से वकार यूनुस भड़क गए। उनसे जब गांगुली के इस बयान को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा- मैं इस पर बयान नहीं देना चाहता। मुझे लगता है कि हमने अच्छा खेला है। पाकिस्तान ने जो मैच जीता वह काफी एकतरफा था (2021 टी20 विश्व कप में), लेकिन जो हम हारे वह भी काफी करीबी मैच थे। इसलिए, गांगुली जो चाहें कह सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सबसे बेहतरीन मैचों में से एक है। जब खेल का स्तर इतना बड़ा हो, तो किसी की टिप्पणी वास्तव में मायने नहीं रखती।

भारत-पाकिस्तान मैच दो सितंबर को

Pakistan Waqar Younis Big Claim On Match vs India Ahead Of Asia Cup 2023; Replies to Sourav Ganguly Comment
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
2022 में एशिया कप के पिछले संस्करण में भारत ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। जब टूर्नामेंट में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हुईं तो पाकिस्तान ने वापसी की और भारत को इसी अंतर से हराया था। भारतीय टीम पिछले साल हुए एशिया कप में सुपर-फोर राउंड से बाहर हो गई थी। टी20 फॉर्मेट में हुए इस टूर्नामेंट को श्रीलंका ने जीता था। इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 30 अगस्त से होगी। भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान और नेपाल के साथ रखा गया है। वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश है। सुपर-4 राउंड छह सितंबर से खेला जाएगा। इस राउंड में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें 17 सितंबर को कोलंबो में फाइनल खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed