फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan vs Sri lanka first ODI match postponed due to heavy rain

PAKvsSL: बारिश बनी बाधा, पाकिस्तान और श्रीलंका का पहला ऐतिहासिक मुकाबला रद्द

Fri, 27 Sep 2019 07:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 27 Sep 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Pakistan vs Sri lanka first ODI match postponed due to heavy rain
कराची स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को तीन वन-डे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। करांची के राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को जोरदार बारिश के चलते बिना एक गेंद फेंके ही रद्द करना पड़ा। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को होगा। 

विज्ञापन


अपने देश में इंटरनेशनल क्रिकेट को वापस लाने की मुहिम में लगे पाकिस्तान को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन पहले ही मैच पर बारिश ने पानी फेर दिया। गौरतलब है कि साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद से दुनिया भर की टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को अपने 'घरेलू' टेस्ट और सीमित ओवरों के ज्यादातर मैच यूएई में खेलने पड़े। इस आतंकी हमले के बाद साल 2015 में जिम्बाब्वे ऐसी पहली टीम बनी थी, जिसने पाकिस्तान जाकर क्रिकेट खेला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद साल 2017 में वर्ल्ड XI की टीम ने यहां आकर टी-20 सीरीज खेली और इसी साल श्रीलंका की टीम ने टी-20 सीरीज का अपना अंतिम मैच यहां आकर खेला था। पिछले साल (2018) वेस्टइंडीज की टीम ने भी पाकिस्तान आकर टी-20 सीरीज खेली थी।


लेकिन 10 साल पहल हुए उस आतंकी हमले के बाद पहली बार कोई टीम पाकिस्तान में दो सीरीज (वनडे और टी20) का दौरा कर रही है। अपने वर्तमान दौरे पर श्रीलंका की टीम यहां 3 वनडे और 3 टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी। हालांकि श्रीलंकाई टीम के 10 प्रमुख खिलाड़ियों ने सुरक्षा के चलते इस दौरे से पहले ही अपने नाम वापस ले लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed