{"_id":"5d8f43188ebc3e01622a25b4","slug":"pakistan-sri-lanka-agree-to-postpone-2nd-odi-after-karachi-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंद्रदेव भी पाकिस्तान से रूठे, श्रीलंका के खिलाफ पहला वन-डे रद्द होने से डरा पाकिस्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंद्रदेव भी पाकिस्तान से रूठे, श्रीलंका के खिलाफ पहला वन-डे रद्द होने से डरा पाकिस्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 28 Sep 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
पाकिस्तान
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगभग 10 साल बाद कोई टीम पाकिस्तान दौरे पर पहुंची है। 27 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को ऐतिहासिक मैच खेलना था, लेकिन लगातार बारिश के चलते यह मैच रद्द हो गया। अब तीन मैच की वन-डे सीरीज को बचाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक नया रास्ता निकाला है।
2 of 8
नेशनल स्टेडियम
- फोटो : ट्विटर
पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलक रविवार को होने वाले दूसरे वन-डे की तारीख बदल दी है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे रविवार की जगह सोमवार को खेला जाएगा। दरअसल, कराची की तेज बारिश के चलते पाकिस्तान के नेशनल स्टेडियम के मैदान को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसे पूरी तरह सही करने में कम से कम दो दिन लगेंगे।
3 of 8
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
पीसीबी के डायरेक्टर जाकिर खान ने कहा- 'इस हफ्ते हुई भारी बेमौसमी बरसात की वजह से हमें सीरीज का कार्यक्रम बदलना पड़ा है। हम श्रीलंका क्रिकेट के शुक्रगुजार हैं जो शेड्यूल बदलने के लिए राजी हो गए हैं, हमें उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में बारिश का खलल नहीं पड़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
आईसीसी
- फोटो : social Media
मैच की बदली हुई तारीख की जानकारी देते हुए आईसीसी ने चुटकी भी ली। आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'क्या आपने कभी भी ऐसा सुना है कि कहीं पर इतनी भारी बारिश हुई हो, जिसने दो दिन बाद का मैच ही धो दिया हो।'
विज्ञापन
5 of 8
बारिश से धुला मैच
- फोटो : ट्विटर
इसके साथ ही आईसीसी ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाल दूसरा वनडे मैच की तारीख को बदला गया है। अब यह मैच रविवार 29 सितंबर की बजाए सोमवार 30 सितंबर को खेला जाएगा। जबकि तीनों टी-20 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।