{"_id":"5d8f42008ebc3e93d9658aa0","slug":"unique-island-in-iceland-surtsey-island-where-nobody-can-enter-only-scientists-allowed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ऐसा आइलैंड, जहां किसी को भी जाने की नहीं है इजाजत, वजह बेहद अजीब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एक ऐसा आइलैंड, जहां किसी को भी जाने की नहीं है इजाजत, वजह बेहद अजीब
दुनिया में ऐसे कई आइलैंड हैं, जो किसी न किसी वजह से प्रसिद्ध हैं। इनमें से कई ऐसे आइलैंड भी हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जहां जाने की इजाजत किसी को भी नहीं है। एक ऐसा ही आइलैंड आइसलैंड में है, जिसका निर्माण साल 1963 में हुआ था।
2 of 7
सुर्तेसी आइलैंड, आइसलैंड
- फोटो : Pinterest
आइसलैंड के दक्षिणी तट से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस छोटे से आइलैंड का नाम सुर्तेसी द्वीप है। यह दुनिया के सबसे कम उम्र वाले द्वीपों में से एक है, जिसकी उम्र 56 वर्ष है।
3 of 7
सुर्तेसी आइलैंड, आइसलैंड
- फोटो : National Centers for Environmental Information
सुर्तेसी आइलैंड का निर्माण पानी के अंदर ज्वालामुखी विस्फोट से हुआ था। पिघलता हुआ लावा जमा होकर एक टीले के रूप में उभर गया और 14 नवंबर, 1963 को आधिकारिक तौर पर इस आइलैंड का निर्माण हो गया। नॉर्वे की पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस आइलैंड का नाम आग के देवता सुर्तुर के नाम पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सुर्तेसी आइलैंड, आइसलैंड
- फोटो : The Surtsey Research Society
जब इस आइलैंड का निर्माण हुआ था, तब फ्रांस के तीन पत्रकारों की एक टीम ने इसकी धरती पर कदम रखने की हिम्मत की थी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वो वहां से चले गए थे। उनके जाने के बाद आइलैंड पर भयंकर विस्फोट हुआ था।
विज्ञापन
5 of 7
सुर्तेसी आइलैंड, आइसलैंड
- फोटो : The Surtsey Research Society
वैसे तो इस आइलैंड पर कई तरह के पक्षी और जीव रहते हैं, लेकिन यहां इंसानों को आने की इजाजत नहीं है। यहां सिर्फ कुछ ही वैज्ञानिकों को आने की इजाजत है और वो भी यहां आने से पहले अच्छी तरह जांच करते हैं। उन्हें इस आइलैंड पर किसी भी तरह का कोई बीज लाने की इजाजत नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।