{"_id":"5d62e1868ebc3e01776892dd","slug":"pakistan-decides-to-do-away-with-toss-in-first-class-matches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का सबसे बड़ा फैसला, ऐसे मैचों में अब नहीं होगा टॉस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान का सबसे बड़ा फैसला, ऐसे मैचों में अब नहीं होगा टॉस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 26 Aug 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी घरेलू सीजन से फर्स्ट क्लास क्रिकेट (डोमेस्टिक क्रिकेट) में टॉस नहीं करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में पहली बार कायदे आजम ट्रॉफी (प्रथम श्रेणी) में टॉस नहीं होगा।
2 of 5
-
पीसीबी के एक सूत्र ने बताया, 'मेहमान टीम को निर्णय (पहले बल्लेबाजी या फील्डिंग चुनने) का मौका मिलेगा। ऐसा खेल को तटस्थ बनाने के लिए किया जा रहा है ताकी घरेलू टीम को कोई अतिरिक्त फायदा ना मिले।'
3 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र ने कहा, 'अगर ऐसी परिस्थिति बनी जिसमें दोनों टीमें पहले बल्लेबाजी पर अड़ी रहती हैं तब मैच रेफरी टॉस का सहारा लेंगे। आमतौर पर घरेलू टीम तेज गेंदबाजों को मदद करती पिच बनाते हैं। हमें लगता है इस घरेलू सीजन में हम बेहतर पिच बनाएंगे ताकी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा खेल देखने को मिले। पिच क्यूरेटर्स पर पूरा ध्यान दिया जाएगा ताकी वही सही काम करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pakistan cricket team
उन्होंने कहा, 'एकदिवसीय और टी20 सीरीज को पहले की तरह टॉस प्रणाली के जारी रखा जाएगा।' उन्होंने कहा कि पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने यह विचार रखा था जिस पर बोर्ड के अन्य अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
5 of 5
पीसीबी
- फोटो : File
वसीम ने कहा, 'मैं पिछले कुछ समय में फर्स्ट क्लासक्रिकेट के स्कोर कार्ड देखकर हैरान हुआ। मुझे देखकर लगा कुछ तो गलत है। मैच जल्दी खत्म हो रहे थे और बहुत कम रन बनाए जा रहे थे। फर्स्ट क्लास में कोई कड़ा मुकाबला देखने को नहीं मिल रहा था जो होना चाहिए। टॉस के अलावा हम और भी विकल्पों पर काम कर रहे हैं जिससे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सुधार हो।' पीसीबी 12 सितंबर से कायदे आजम ट्रॉफी के साथ नए सत्र को शुरू करेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।