फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम का एलान, दो साल बाद वापसी करेगा यह तूफानी गेंदबाज

Mon, 20 May 2019 03:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 20 May 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Pakistan announced final world cup squad, Wahab, Amir, Asif Ali included in team
आसिफ अली, वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस टीम की कप्तानी सरफराज अहमद को सौंपी गई है तो तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के अलावा वहाब रियाज और आसिफ अली की टीम में वापसी हुई है। 

Pakistan announced final world cup squad, Wahab, Amir, Asif Ali included in team
आबिद अली, जुनैद खान, फहीम अशरफ - फोटो : सोशल मीडिया

आबिद अली, फहीम अशरफ और जुनैद खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। टीम का एलान मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने गद्दाफी स्टेडियम में किया। यकीनन 33 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज का नाम चौंकाने वाला है।

Pakistan announced final world cup squad, Wahab, Amir, Asif Ali included in team
वहाब रियाज

पाकिस्तान के लिए 79 वनडे मैचों में 34.34 के औसत 102 विकेट लेने वाले इस तूफानी गेंदबाज ने दो साल पहले अपना आखिरी वन-डे खेला था। वह भारत के खिलाफ बर्मिंघम में 4 जून 2017 को वन-डे मैच खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan announced final world cup squad, Wahab, Amir, Asif Ali included in team
जुनैद खान

जुनैद खान हालांकि वह 2011 और 2015 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने 12 मैचों में 21.91 के औसत से 24 विकेट लिए थे और सर्वोच्च प्रदर्शन 46 रन देकर पांच विकेट लेना रहा।

विज्ञापन
Pakistan announced final world cup squad, Wahab, Amir, Asif Ali included in team
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से पाकिस्तान का वन-डे में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसे हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की वन-डे सीरीज में 0-5 की शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के हाथों उसे 2-3 से मात मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर रही। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल में क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। यूएई में ऑस्ट्रेलिया ने 5-0 से क्लीन स्विप किया था तो अब इंग्लैंड ने भी 4-0 से सूपड़ा साफ किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed