फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड में पाकिस्तानी क्रिकेटर खेल रहा था मैच, उधर कैंसर ने ली मासूम बेटी की जान

Mon, 20 May 2019 01:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 20 May 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Pakistani cricketer Asif Ali daughter died in cancer
आसिफ अली और शोएब मलिक - फोटो : पीटीआई

इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज खेल रहे पाकिस्तानी मध्यक्रम बल्लेबाज आसिफ अली की बेटी की मौत हो गई है। आसिफ अली कैंसर से जूझ रही अपनी बेटी का इलाज अमेरिका में करा रहे थे। अली की बेटी को स्टेफ 5 कैंसर था। पाकिस्तान सुपर लीग में अली की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने आधिकारिक बयान जारी कर ये सूचना दी।

Pakistani cricketer Asif Ali daughter died in cancer
आसिफ अली - फोटो : सोशल मीडिया

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रविवार देर रात ट्वीट कर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि आसिफ ताकत और साहस का एक बड़ा उदाहरण हैं। वह हमारे लिए प्रेरणा हैं। गौरतलब है कि आसिफ अली पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से खेलते हैं।

Pakistani cricketer Asif Ali daughter died in cancer
आसिफ अली - फोटो : सोशल मीडिया

30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए पाकिस्तान की प्रारंभिक टीम में शामिल नहीं किए गए आसिफ अली अब दौरा छोड़कर इंग्लैंड से वापस लौटेंगे। 27 साल के आसिफ अली रविवार को हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी वन-डे में 22 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की 54 रन की हार के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज 0-4 से गंवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani cricketer Asif Ali daughter died in cancer
आसिफ अली - फोटो : अमर उजाला

मध्यक्रम के बल्लेबाज आसिफ ने अब तक 16 वन-डे मैचों में 31.09 की औसत से 342 रन बनाए हैं। अगर इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज की बात की जाए तो आसिफ ने चार मैच में दो अर्धशतक की मदद से 142 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed