फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG T20 WC 2022: Pakistan vs England Melbourne Weather Forecast, Pitch Report MCG News in Hindi

PAK vs ENG Melbourne Weather: बारिश की भेंट चढ़ सकता है फाइनल मैच, जानें 20 ओवर नहीं हुए तो कौन बनेगा चैंपियन

Sun, 13 Nov 2022 11:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 11:40 AM IST
सार

Melbourne Weather Forecast, Pakistan vs England T20 WC 2022 Final: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच में बारिश के आसार काफी ज्यादा हैं। अगर रिजर्व डे में भी खेल नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
PAK vs ENG T20 WC 2022: Pakistan vs England Melbourne Weather Forecast, Pitch Report MCG News in Hindi
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड फाइनल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है, लेकिन इस टूर्नामेंट में बारिश एक बार फिर बाधा बन सकती है। इस टूर्नामेंट में बारिश की वजह से कई मैच रद्द हुए और कई मैचों का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम के तहत भी निकालना पड़ा। अब फाइनल मैच में भी बारिश बाधा बन सकती है। हालांकि, आईसीसी ने पहले ही इसकी तैयारी कर ली थी और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है, लेकिन रिजर्व डे पर भी बारिश की संभावना बहुत ज्यादा है। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जाना है। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। हालांकि, इस दिन मेलबर्न में बारिश की संभावना 95 फीसदी है। ऐसे में अगर यह मुकाबला समय पर शुरू हो जाता है, तो भी बारिश की खलल पड़ना लगभग तय है। अगर रविवार के दिन मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो सोमवार को बाकी के ओवर किए जाएंगे। हालांकि, सोमवार को भी बारिश की संभावना 95 फीसदी है। ऐसे में दूसरे दिन का खेल भी धुल जाने पर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। इस स्थिति में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें संयुक्त विजेता बनेंगी। इससे पहले टी20 विश्व कप में कभी भी संयुक्त विजेता नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन

T20 WC: गावस्कर ने टीम इंडिया से पूछा सवाल, बोले- IPL खेलने पर वर्कलोड नहीं होता, भारत के लिए क्यों होता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी ने फाइनल के लिए नियमों में किया बदलाव
आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए बारिश से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। फाइनल मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 10 ओवर का खेल जरूरी है, जबकि सामान्य मैचों में बारिश होने पर एक पारी में कम से कम पांच ओवर का खेल जरूरी होता है। बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने यह भी तय किया है कि अगर पहले दिन मैच पूरा नहीं हो पाता है तो दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 से ही शुरू हो जाएगा। 

T20 WC Final: मेलबर्न में फाइनल के दौरान भारी बारिश के आसार, ICC ने प्लेइंग कंडीशन में किया बड़ा बदलाव

दूसरी बार चैंपियन बनना चाहेंगी दोनों टीमें
पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम एक-एक बार आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीत चुकी हैं। यहां चैंपियन बनने वाली टीम दूसरी बार यह खिताब जीतेगी। अब तक वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है, जिसने टी20 विश्व कप दो बार जीता है। कैरिबियाई टीम ने 2012 और 2016 में यह टूर्नामेंट अपने नाम किया था। पाकिस्तान की टीम 2009 और इंग्लैंड 2010 में टी20 विश्व कप जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed