फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar slams Team India on Workload Management after Semifinal loss against England;T20 World Cup 2022

T20 WC: गावस्कर ने टीम इंडिया से पूछा सवाल, बोले- IPL खेलने पर वर्कलोड नहीं होता, भारत के लिए क्यों होता है?

Sat, 12 Nov 2022 12:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 12 Nov 2022 12:18 PM IST
सार

भारत के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय क्रिकेट को "वर्कलोड मैनेजमेंट" से आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इस तरह की अवधारणा को तब भूल जाते हैं जब वे पूरे इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar slams Team India on Workload Management after Semifinal loss against England;T20 World Cup 2022
सुनील गावस्कर और टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद से भारतीय खिलाड़ियों की काफी आलोचना हो रही है। कुछ लोग टीम इंडिया की स्ट्रैटजी पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी। भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया पर निशाना साधा है। साथ ही वर्कलोड मैनेजमेंट वाले कॉन्सेप्ट पर भी हमला बोला है।
विज्ञापन

भारत के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय क्रिकेट को "वर्कलोड मैनेजमेंट" से आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इस तरह की अवधारणा को तब भूल जाते हैं जब वे पूरे इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं। गावस्कर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा- परिवर्तन होगा। जब आप वर्ल्ड कप में जीत नहीं सकते, तो बदलाव होगा। हमने वो देखा है की जो न्यूजीलैंड के लिए टीम जा रही है, उसमें बदलाव हुए हैं। ये जो 'वर्कलोड-वर्कलोड' की बातें चलती हैं, कीर्ति आजाद और मदन लाल ने सही कहा की वर्कलोड सिर्फ भारत के लिए खेलने के दौरान क्यों होता है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunil Gavaskar slams Team India on Workload Management after Semifinal loss against England;T20 World Cup 2022
हार के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा- आप आईपीएल खेलते हैं, पूरा सीजन खेलते हैं, वहां आप ट्रैवलिंग करते हैं। सिर्फ पिछला आईपीएल एक ही राज्य में हुआ। बाकी सब में आप इधर-उधर दौड़ते रहते हैं। वहां पर आपको थकान नहीं होती? वहां काम का बोझ नहीं होता? सिर्फ जब भारत के लिए खेलना होता है, वो भी तब जब आप नॉन-ग्लैमरस कंट्रीज में जाते हैं, तब आपका वर्कलोड बनता है? ये बात गलत है। गावस्कर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को इतना लाड़-प्यार नहीं किया जाना चाहिए। बीसीसीआई को क्रिकेटरों को एक मजबूत संदेश भेजने की जरूरत है।
विज्ञापन

गावस्कर ने कहा- वर्कलोड और फिटनेस साथ में नहीं हो सकते। आगर आप फिट है, तो काम का बोझ का सवाल कहां आया? हम आपको टीम में ले रहे हैं, हम आपको काफी रिटेनर फीस भी दे रहे हैं। अगर वर्कलोड की वजह से आप खेल नहीं रहे, फिर रिटेनर फीस भी नहीं दिया जाना चाहिए। आप मैच नहीं खेलेंगे तो आपकी रिटेनर फीस निकल जानी चाहिए। बहुत सारे लोग फिर काम का बोझ भूलकर खेलने आएंगे। आईपीएल शुरू होने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बॉडी है, एफआईसीए (FICA), उन्होंने ये ही कहा था। 

Sunil Gavaskar slams Team India on Workload Management after Semifinal loss against England;T20 World Cup 2022
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा- वर्कलोड, वर्कलोड, वर्कलोड... जब आईपीएल आया और सारे प्लेयर्स आईपीएल खेलने के लिए वर्कलोड भूल गए। बदलाव होंगे और होने भी चाहिए। कौन और क्या बदलाव होंगे वो चयन समिति तय करेगी। पर आपको प्लेयर्स को संदेश भेजना है। टीम इंडिया 169 रन के बड़े लक्ष्य को भी डिफेंड नहीं कर सकी। भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में विकेट लेने के लिए जूझते दिखे। इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed