फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG: Captain Ollie Pope is happy to defeat Pakistan at home, said- one of biggest wins in bazball era

PAK vs ENG: पाकिस्तान को उसके घर में हराकर खुश हैं कप्तान ओली पोप, कहा- बैजबॉल युग में सबसे बड़ी जीत में से एक

Fri, 11 Oct 2024 05:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Oct 2024 05:50 PM IST
सार

पोप ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में कोई भी खिलाड़ी मैच के परिणाम के बारे में नहीं सोचता क्योंकि अब वे हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं, यही टीम का मंत्र बन गया है। उन्होंने कहा, 'जो भी परिस्थितियां सामने आती हैं, यह (परिणाम) सिर्फ उनका फायदा उठाना ही है।'

विज्ञापन
PAK vs ENG: Captain Ollie Pope is happy to defeat Pakistan at home, said- one of biggest wins in bazball era
इंग्लैंड की टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप का मानना है कि 2021 में बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम के टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालने के बाद से शुक्रवार को पाकिस्तान पर मिली जीत उनकी टीम की शीर्ष तीन जीत में शामिल होगी। पोप ने टीम की पारी की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'निश्चित रूप से यह हमारे लिए एक विशेष जीत है। मैं इसे रावलपिंडी (2022) और इस साल भारत में हैदराबाद में हमारी जीत के साथ शीर्ष तीन में स्थान दूंगा।'
विज्ञापन


इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के तिहरे शतक और जो रूट के 262 रन की बदौलत पाकिस्तान के पहली पारी के 556 रन के जवाब में सात विकेट पर 823 रन बनाकर पारी घोषित करके कई टेस्ट रिकॉर्ड तोड़े। फिर पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 220 रन पर ढेर हो गई जिससे टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लैंड ने पारी और 47 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पोप ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में कोई भी खिलाड़ी मैच के परिणाम के बारे में नहीं सोचता क्योंकि अब वे हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं, यही टीम का मंत्र बन गया है। उन्होंने कहा, 'जो भी परिस्थितियां सामने आती हैं, यह (परिणाम) सिर्फ उनका फायदा उठाना ही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोप ने कहा, 'इस मैच में मुझे लगता है कि यॉर्कशर के दो खिलाड़ी (ब्रूक और रूट) जिस तरह से गर्म हालात में खेले, वह शानदार था। दोनों ने शानदार स्कोर बनाए और हमारे गेंदबाजों को भी श्रेय दिया जाना चाहिए जो परिस्थितियों में डटे रहे।' हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में पोप ने इंग्लैंड की कप्तानी की जिम्मेदारी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed