फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pak players upset about PCB Chairman’s education remarks

पढ़ाई को लेकर टिप्पणी से पाक खिलाड़ी निराश, 'क्रिकेट ही अपने आप में डिग्री'

Wed, 25 May 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
Pak players upset about PCB Chairman’s education remarks

पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान की इस टिप्पणी से काफी नाराज हैं कि हाल के समय में टीम के खराब प्रदर्शन का कारण राष्ट्रीय टीम में पढ़े-लिखे खिलाड़ियों की कमी है।

विज्ञापन


सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने कहा कि क्रिकेट ही अपने आप में पूर्ण शिक्षा है। स्पष्ट तौर पर शहरयार की टिप्पणी के संदर्भ में हफीज ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मुझे टेस्ट क्रिकेटर होने पर गर्व है और मेरे लिए यही मेरी डिग्री है।"
विज्ञापन


शहरयार के नजरिये से असहमति जताते हुए हफीज ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है लेकिन जीवन में डिग्री हासिल करना ही सब कुछ नहीं है। यह अनुभवी बल्लेबाज फिलहाल काकुल में शिविर में हिस्सा नहीं ले रहा और घुटने की समस्या को लेकर लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों के अनुसार शिविर में हिस्सा ले रहे कई खिलाड़ी पीसीबी अध्यक्ष की टिप्पणी से खुश नहीं हैं लेकिन सार्वजनिक तौर पर उन्होंने इस बारे में चुप रहने का फैसला किया है। पिछले बृहस्पतिवार को क्वेटा में मीडिया से बात करते हुए शहरयार ने कहा था, "टीम में फिलहाल मिसबाह-उल-हक को छोड़कर कोई स्नातक खिलाड़ी नहीं है और टीम में पढ़े लिखे खिलाड़ियों की कमी ही हाल के समय में उसके खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण है।"

पाकिस्तान क्रिकेट की खराब स्थिति से अब्बास दुखी
आईसीसी अध्यक्ष जहीर अब्बास को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में गिरावट और सीनियर खिलाड़ियों का उचित विकल्प नहीं होने का मलाल है। अब्बास ने कहा कि वह चिंतित हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट ने महान खिलाड़ी पैदा करना बंद कर दिया है। एक ऐसा देश, जिसका क्रिकेट इतिहास और विरासत समृद्ध रही है, उसकी आज की स्थिति देखकर मुझे दुख होता है। यह दुख की बात है कि जिस देश ने इतने सारे महान खिलाड़ी दिए, उसे अब आईसीसी प्रतियोगिताओं में क्वालीफाइंग राउंड खेलने के बारे में सोचना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा, "मुझे यह देखकर पीड़ा पहुंचती है कि राष्ट्रीय टीम अतीत जैसा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हमारे खिलाड़ी वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी हम उम्मीद करते हैं और जो हमने अतीत में देखा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed