फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   one day international match played without b

जब गिल्लियों के बिना खेला गया अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच

Sun, 11 Jun 2017 08:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 11 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
one day international match played without b
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज

गली क्रिकेट में स्टंप भी न हो तो आम बात है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का मैच बिना गिल्लियों (बेल्स) के हो तो आप क्या कहेंगे!  मौसम की मार कुछ भी करवा सकती है। 9 जून 2017 को वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के मुक़ाबले में एक समय हवा इतनी ज़ोर से चली कि गिल्लियों का स्टंप पर टिकना नामुमकिन हो गया, तब बिना बेल्स के ही मैच आगे बढ़ाया गया।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के ग्रॉस आइलेट मैदान पर हुए इस मैच में अफगानिस्तान की पारी का यह 20वां ओवर था। वेस्टइंडीज के नौजवान तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ गेंद फेंक रहे थे। तभी हवा से विकेट की गिल्लियां गिर गईं। अंपायर ने बिना गिल्लियों के मैच जारी रखने को कहा। जोसेफ जब 20वें ओवर की दूसरी गेंद फेंकने दौड़े, तब दोनों तरफ के विकेट पर गिल्लियां नहीं थीं।

विज्ञापन

 

क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, अंपायर की इजाजत और दोनों कप्तानों की सहमति के बाद ऐसा किया जा सकता है। हालांकि गिल्लियों के गिरने से ही तय किया जाता है कि बल्लेबाज़ आउट है या नहीं. ऐसे उदाहरण भी देखने में आए हैं, जब गेंद धीमे से विकेट पर लगी, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं, ऐसे मौकों पर बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया और गेंदबाज मन मसोसकर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, इस मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए कभी विश्व चैंपियन रही वेस्टइंडीज की टीम को 63 रनों से हरा दिया। आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले लेग स्पिनर राशिद खान ने 2.07 के औसत से रन देते हुए 7 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed