ओमान को वर्ल्ड कप का टिकट, भारत-पाक का बड़ा हाथ!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमान पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप 2016 का टिकट हासिल करने में कामयाब रहा। इस टीम ने बीते गुरुवार को डब्लिन में नामिबिस के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में 6 गेंद रहते जीत हासिल की।
नामिबिया को पांच विकेट से हराने के बाद ओमान क्रिकेट टीम भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2016 के लिए क्वालिफाई हो गई है। यह फटाफट क्रिकेट टूर्नामेंट 11 मार्च से 3 अप्रैल माह तक होगा।
ओमान की जीत में खास बात यह है कि इस विजेता टीम को जीत दिलाने में भारत और पाकिस्तान का बड़ा हाथ है। जाने अगली स्लाइड में कि भारत और पाक के कारण ओमान को कैसे एक ही झटके में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का दर्जा मिल गया। (फोटो: साभार Peter Della Penna)
भारत- पाक ने दिलाया वर्ल्ड कप का टिकट
वर्ल्ड कप 2016 के फटाफट क्रिकेट के लिए क्वालिफाई करने वाली ओमान में 11 में से अधिकांश खिलाड़ी भारत और पाक मूल के है। इसमें जतिंदर सिंह, अजय ललचेता, राजेश कुमार, वैभव वटेगांवकर और मुनिस अंसारी भारतीय है। इसमें से चार खिलाड़ी नामिबिया के खिलाफ मुकाबले में टीम का हिस्सा थे।
इतना ही नहीं नामिबिया के खिलाफ नाबाद 51 रन बनाकर मैन ऑफ मैच रहे जीशान सिद्दिकी पाकिस्तान के कराची शहर के है। जीशान के अलावा टीम में आमिर अली, अदनान इलियास, आमिर कलीम, खावर अली, मोहम्मद नदीम और सुल्तान अहमद पाकिस्तानी मूल के हैं।
सभी 16 टीमें तय :-
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अब सभी 16 टीमों के नाम तय हो चुके हैं। टेस्ट खेलने वाले दस देशों के अलावा स्कॉटलैंड, आयरलैंड, हांगकांग, नीदरलैंड, अफगानिस्तान और ओमान ने क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने का अधिकार हासिल किया। टेस्ट खेलने वाले देशों में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे। (फोटो: साभार Peter Della Penna)