फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023: South Africa veteran cricketer Makhaya Ntini advice to bowlers- do not sledge Virat Kohli

World Cup: दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज की गेंदबाजों को सलाह, बोले- विराट को स्लेज नहीं करेंगे तो बचे रहेंगे, वरना...

Tue, 29 Aug 2023 04:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Aug 2023 04:19 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के एक पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने विराट को लेकर विपक्षी टीम के तेज गेंदबाजों को चेतावनी भी दी है। मखाया एनटिनी ने कहा है कि विपक्षी गेंदबाजों को यह कोशिश करनी चाहिए कि वह विराट को बैटिंग के दौरान स्लेज न करें नहीं तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023: South Africa veteran cricketer  Makhaya Ntini advice to bowlers- do not sledge Virat Kohli
एनटिनी ने दुनिया भर के गेंदबाजों को सलाह दी है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल वनडे वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना है। इसकी शुरुआत पांच अक्तूबर से होगी। उससे पहले सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप होने की वजह से इस बार टीम इंडिया से काफी उम्मीदें हैं। पिछली बार 2011 में जब भारत में वनडे विश्व कप खेला गया था तो टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी भारतीय फैंस की उम्मीदों को कायम रखना चाहेगी।
विज्ञापन


फैंस को विराट कोहली से भी काफी उम्मीदें हैं जो टीम इंडिया के 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने उतरेंगे। अब भारत का यह स्टार बैटर फॉर्म में भी लौट चुका है। ऐसे में विराट विपक्षी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के एक पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने विराट को लेकर विपक्षी टीम के तेज गेंदबाजों को चेतावनी भी दी है। मखाया एनटिनी ने कहा है कि विपक्षी गेंदबाजों को यह कोशिश करनी चाहिए कि वह विराट को बैटिंग के दौरान स्लेज न करें नहीं तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन

एनटिनी ने गेंदबाजों को दी अनोखी सलाह

Virat Kohli Posts Another Cryptic Story Post WTC Final Loss

कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने विराट कोहली जैसी क्षमता वाले बल्लेबाज से निपटने के बारे में अपने विचार साझा किए हैं और अब इस फहरिस्त में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एनटिनी का नाम भी शामिल हो गया है। हालांकि, उन्होंने मैदान पर विराट से निपटने का एक अनोखा तरीका बताया है। उन्होंने बैकस्टेज विद बोरिया शो में कहा- विराट कोहली को स्लेज मत करो। जो भी गेंदबाज उन्हें स्लेज करेगा उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। यदि आप स्लेजिंग नहीं करते हैं और उन्हें खेलते रहने देते हैं, तो वह ऊब सकते हैं और गलती कर सकते हैं।

एनटिनी ने विराट को स्लेज नहीं करने की सलाह दी

एनटिनी ने कहा- मैं आपको विराट कोहली के बारे में कुछ बताना चाहूंगा। यह वो टिप्स हैं जो मैं चाहूंगा कि हर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज फॉलो करे। जब विराट बल्लेबाजी कर रहें हों तो उनसे एक शब्द भी मत कहो। उनसे कुछ भी कहकर उनकी खिंचाई मत करो। यदि आप स्लेज करते हैं तो आप रिस्क ले रहे हैं और उन्हें मौका दे रहे हैं। यदि आप विराट को जानते हैं तो वह चाहते हैं कि कोई उन्हें स्लेज करे। वह लड़ाई चाहता है और ऐसी चुनौतियों को पसंद करता है। यदि आप स्लेज करते हैं, तो आप वास्तव में वह कर रहे हैं जो वह चाहते हैं और यह उन्हें और अधिक दृढ़ होकर खेलने के लिए प्रेरित करता है। इसकी कीमत आपको और आपकी टीम को चुकानी होगी। आप विराट के खिलाफ चुप ही रहें। जब वह देखता है कि कोई गेंदबाज कुछ नहीं कह रहा तो वह ऊब जाता है। उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बीच में झकझोरने की जरूरत पड़ती है। जब उसे यह नहीं मिलेगा, तो उसे यह उबाऊ लगेगा और तभी वह गलती कर सकता है। उनके जैसे खिलाड़ियों के साथ आपको होशियार रहने की जरूरत है और वह चीजें नहीं करनी होंगी जो आप अन्य बल्लेबाजों के साथ करेंगे। इसलिए जब आप उन्हें गेंदबाजी करें तो कोशिश करें कि चुप रहें और उन्हें बोरियत महसूस कराएं। विराट को आउट करने का यह आपका सबसे अच्छा मौका होगा।

Was forever lonely, had to overcome isolation: Makhaya Ntini opens up on  racism he faced in South African team | Cricket News – India TV
विज्ञापन

एनटिनी ने नॉर्त्जे की तारीफ की

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी बॉलिंग लाइन अप के बारे में बात करते हुए एनटिनी ने कहा कि उनकी नजर में एनरिक नॉर्त्जे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट होंगे। उन्होंने कहा- नॉर्त्जे फिलहाल बहुत शॉर्ट बॉलिंग कर रहे हैं। यदि वह थोड़ा ऊपर गेंदबाजी करते हैं तो वह दुनिया की किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर कहर बन सकते हैं। मुझे यहां एक भविष्यवाणी करने दीजिए। नॉर्त्जे इस साल विश्व कप टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं। उनके लिए बस एक सुझाव- वह अभी भी थोड़ी शॉर्ट बॉलिंग कर रहे हैं। जो भी उनका कोच है उन्हें यह बताने की जरूरत है कि फुल लेंथ पर बॉलिंग करें। यदि नॉर्त्जे ऐसा करते हैं, तो उनके पास जो प्रतिभा और गति है, वह उससे किसी भी बल्लेबाज को आउट कर सकते हैं। अगर वह अकेले दम पर दक्षिण अफ्रीका को कुछ मैच जिता दें तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।

Best of Anrich Nortje so far at T20WC 2022

एनटिनी ने चार पसंदीदा टीमें चुनीं

एनटिनी ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी चार पसंदीदा टीमें भी चुनीं। उन्होंने कहा- मेरे चार सेमीफाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान हैं। एनटिनी ने कहा कि यह दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप जीतने का सबसे अच्छा मौका है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका के पास इस विश्व कप में ट्रॉफी घर लाने का सबसे अच्छा मौका है। दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ी आईपीएल खेलते हैं और भारतीय परिस्थितियों में दो महीने से अधिक समय बिताते हैं। ये पिचें उनके लिए अनजान नहीं होंगी। वे जानते हैं कि पिच से क्या अपेक्षा करनी है और चुनौतियों से कैसे निपटना है। इस दक्षिण अफ्रीकी टीम में काफी टैलेंट है। पेस बॉलिंग डिपार्टमेंट में कगिसो रबाडा, नॉर्त्जे और एनगिडी दुनिया की किसी भी बैटिंग लाइन अप को ध्वस्त कर सकते हैं। स्पिन में हमारे पास केशव महाराज और तबरेज शम्सी हैं। बैटिंग में हमारे पास क्विंटन डिकॉक, तेम्बा बावुमा और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी हैं। बावुमा बहुत अच्छे कप्तान हैं। इसलिए जब आप टीम बैलेंस को देखते हैं तो आपको पता चलता है कि मैं क्यों कह रहा हूं कि दक्षिण अफ्रीका के पास इस बार बहुत अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed