WI Inning
121/3 (9.5 ov)
Target: 250
Sherfane Rutherford 38(18)*
Shai Hope 54 (25)
WI need 129 runs in 10.1 remaining overs
{"_id":"53c78e30-4f8e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"number-one-contender-slip-number-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर वन के दावेदार पांचवें स्थान पर फिसले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नंबर वन के दावेदार पांचवें स्थान पर फिसले
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 27 Dec 2012 12:29 AM IST
विज्ञापन
एक वक्त था जब भारतीय टीम अपने घर में शेर मानी जाती थी और उसे हराना बेहद मुश्किल था। लेकिन अब भारतीयों का अपने घर में ही हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टेस्ट हो या ट्वंटी-20, क्रिकेट के हर संस्करण में उसे करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इंग्लैंड से चार टेस्ट मैचों की सीरीज में शर्मनाक शिकस्त के बाद प्रशंसकों को भारतीय टीम से क्रिकेट के सबसे छोटे संस्करण ट्वंटी-20 में अच्छे प्रदर्शन की आस थी। भारत के पास पहली बार टी-20 रैंकिंग में नंबर वन टीम बनकर जख्मों पर मरहम लगाने का भी बढ़िया मौका था। लेकिन नतीजा सिफर रहा और एक हफ्ते पहले तक नंबर वन की दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम इंग्लैंड और पाकिस्तान से लगातार दो मैच हारकर दूसरे पायदान से लुढ़ककर पांचवें पायदान पर आ गई।
विज्ञापन
भारतीय टीम को नंबर वन का ताज हासिल करने के लिए इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ क्रमश: दो-दो टी-20 मैचों की सीरीज जीतनी थी। यदि भारत इन चार मैचों में से एक मैच हार भी जाता तो वह दूसरे पायदान पर बना रहता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत ने इंग्लैंड को पहले टी-20 मैच में हराकर नंबर वन की उम्मीदें कायम रखी और वह रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
लेकिन इंग्लैंड से दूसरा और पाकिस्तान से पहला मैच हारकर टीम इंडिया अर्श से फर्श पर आ गई।भारत 116 अंक के साथ पांचवें जबकि पाकिस्तान 119 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। श्रीलंका 127 अंकों के साथ शीर्ष पर है और वेस्ट इंडीज 122 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 118 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। भारत यदि 28 दिसंबर को पाकिस्तान से होने वाले दूसरे टी-20 मैच को जीतकर सीरीज ड्रा करवा लेता है तो वह अपनी स्थिति में सुधार कर लेगा।