फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तूफानी बैटिंग के बावजूद टीम को जिता नहीं पाए नवदीप सैनी, मैच के बाद दिखे बेहद निराश

Sat, 08 Feb 2020 09:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 08 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
New Zealand vs india: Navdeep Saini Will regret it on untimely dismissal in 2nd ODI vs New Zealand
नवदीप सैनी - फोटो : पीटीआई

ऑकलैंड के इडेन पार्क में शनिवार को खेले गए तीन मैच की वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह वन-डे सीरीज कीवी टीम के नाम रही। अब श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 फरवरी को माउंट मॉनगनुई में खेला जाएगा।


 

New Zealand vs india: Navdeep Saini Will regret it on untimely dismissal in 2nd ODI vs New Zealand
टीम इंडिया - फोटो : BCCI Twitter

इस मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 273/8 का स्कोर खड़ा किया। मार्टिन गप्टिल (79) और रॉस टेलर (73) ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 

New Zealand vs india: Navdeep Saini Will regret it on untimely dismissal in 2nd ODI vs New Zealand
नवदीप सैनी - फोटो : पीटीआई

रवींद्र जडेजा (55) और नवदीप सैनी (45) के बीच जरूर आठवें विकेट के लिए सर्वाधिक 76 रन की साझेदारी हुई। एक वक्त लग रहा था कि दोनों भारत को दूसरा मैच जीताकर सीरीज में वापसी करा देंगे, लेकिन अंत में अपनी नब्ज पर काबू रखते हुए ब्लैक कैप्स ने यह मुकाबला 22 रन से जीत लिया। आइए जानते हैं कि हार से निराश नवदीप सैनी ने क्या कहा?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand vs india: Navdeep Saini Will regret it on untimely dismissal in 2nd ODI vs New Zealand
नवदीप सैनी की बल्लेबाजी - फोटो : ट्विटर

भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी दूसरे वनडे में अहम मौके पर आउट होने से काफी निराश हैं।  जिसके कारण टीम ने सीरीज गंवा दी। सैनी ने आठवें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा के साथ 76 रन की भागीदारी निभायी लेकिन उनके आउट होने से टीम की उम्मीद टूट गई। 

विज्ञापन
New Zealand vs india: Navdeep Saini Will regret it on untimely dismissal in 2nd ODI vs New Zealand
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

सैनी ने कहा, 'जब मैं जाकर वीडियो देखूंगा तो मुझे पछतावा होगा। अगर मैं आउट नहीं होता तो शायद नतीजा अलग हो सकता था। मुझे पछतावा होगा कि मैं इतने करीब पहुंच गया और शायद थोड़ा और करीब पहुंच गया होता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed