फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: हार के बावजूद जडेजा ने हासिल किया ये मुकाम, तोड़ा धोनी-कपिल देव का रिकॉर्ड

Sat, 08 Feb 2020 04:18 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 08 Feb 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
IND vs NZ Ravindra Jadeja became 1st indian batsman who hit most half century at number 7 in odi
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैच की वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 22 रन से हरा दिया। कीवी टीम ने इस जीत के साथ ही एकदिवसीय सीरीज अपने नाम कर ली। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा। दूसरे मैच में टीम इंडिया को जीत तो नहीं मिली, लेकिन रवींद्र जडेजा एक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। उन्होंने इस मुकाबले में दिग्गज कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी पीछे छोड़ दिया।

IND vs NZ Ravindra Jadeja became 1st indian batsman who hit most half century at number 7 in odi
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

रवींद्र जडेजा ने इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और भारत की तरफ से वन-डे क्रिकेट में एक कमाल का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एमएस धोनी और कपिल देव को पीछे छोड़ा। जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वन-डे में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 73 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके व एक छक्का लगाया। जडेजा का वन-डे क्रिकेट में सातवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए ये सातवां अर्धशतक था। 

IND vs NZ Ravindra Jadeja became 1st indian batsman who hit most half century at number 7 in odi
dhoni and kapil

जडेजा वन-डे में भारत की ओर से इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में शीर्ष पर आ गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की  रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव ने नाम पर था। दोनों ने ही भारत की ओर से सातवें नंबर बल्लेबाजी करते हुए छह-छह अर्धशतक लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Ravindra Jadeja became 1st indian batsman who hit most half century at number 7 in odi
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड ने भारत को सरीज के पहले मुकाबले में भी मात दी थी। इससे पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड को पांच मैच की टी-20 सीरीज में 5-0 से हराया था। वन-डे सीरीज के बाद भारतीय टीम वहां दो टेस्ट मैच की सीरीज भी खेलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed