डेब्यू मैच में टीम इंडिया को चौंकाने वाले कंगारू गेंदबाज का संन्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने डेब्यू मैच में ही टीम इंडिया के खिलाफ 5 विकेट झटकने वाले ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट गेंदबाज नाथन हॉर्टिज ने क्रिकेट जगत से संन्यास ले लिया। 15 साल तक क्रिकेट में सक्रिय रहे नाथन टीम में स्पिनर की भूमिका में रह चुके हैं।
नाथन इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेडेस टीम का हिस्सा थे। उनकी टीम में कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल भी थे। सोमवार रात हुए मैच में हार के बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इस हार के बाद नाथन ने यह औपचारिक घोषणा की।
हालांकि 2004 में टीम इंडिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले 34 वर्षीय टेस्ट स्पिनर को 2011 के बाद टीम में जगह नहीं मिली। उन्होंने अक्टूबर 2010 में आखिरी टेस्ट मैच जबकि जनवरी 2011 में आखिरी वनडे मैच खेला था। नाथन ने वनडे में मार्च 2002 में डेब्यू किया था।
कुल 17 टेस्ट और 58 वनडे खेल चुके नाथन के नाम 63 टेस्ट और 63 ही वनडे विकेट भी हैं। नाथन ने डेब्यू मैच टीम इंडिया के खिलाफ नवंबर 2004 में मुंबई में खेला था। उस मैच में नाथन ने टीम इंडिया के वेरी वेरी स्पेशल बल्लेबाज लक्ष्मण को लंबी पारी से रोका था और दोनों पारियों में 5 विकेट झटके थे।
सिर्फ लक्ष्मण ही नहीं सचिन को भी आउट किया था
नवंबर 2004 में हुए ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथे टेस्ट मैच में नाथन हार्टिज ने डेब्यू किया था। हालांकि पहली पारी में वह ज्यादा सफल नहीं रहे। भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों को ही आउट करने में सफल रहे थे।
लेकिन दूसरी पारी में वीवीएस लक्ष्मण को 67 रन पर और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 55 रन पर आउट कर नाथन ने सुर्खिया बटोरी थी। नाथन ने दोनों पारियों मे कुल 5 विकेट झटके थे।
इस मैच में भारत की पहली पारी मात्र 104 रन पर सिमटी, जिसके जवाब में कंगारू टीम ने 203 रन बनाए। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में थोड़ा वापसी की और 205 रन बनाए। फिर टर्बिनेटर हरभजन सिंह के 'पंजे' (5 विकेट) की बदौलत टीम इंडिया 13 से मैच जीतने में सफल रहा। कंगारू टीम दूसरी पारी में सिर्फ 93 रन ही बना सकी थी।