{"_id":"5c42b789bdec2273816654dd","slug":"mumbai-u-16-skipper-musheer-khan-banned-for-bad-behaviour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांड्या से पहले यह खिलाड़ी तीन साल के लिए बैन, बड़ा भाई कोहली के साथ खेल चुका क्रिकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पांड्या से पहले यह खिलाड़ी तीन साल के लिए बैन, बड़ा भाई कोहली के साथ खेल चुका क्रिकेट
Sat, 19 Jan 2019 04:15 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 19 Jan 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के मामले में फैसला आना अभी बेशक बाकी हो, लेकिन उनसे पहले मुंबई अंडर-16 टीम के कप्तान मुशीर खान तो गलत व्यवहार के लिए तीन साल की सजा सुना दी गई है। मुंबई क्रिकेट एसोशिएसन ने मुशीर खान पर 3 साल का बैन लगाया है।
विज्ञापन
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने कहा है कि आपत्तिजनक बर्ताव के चलते मुंबई अंडर-16 के कप्तान मुशीर खान पर तीन साल का प्रतिबंध लगाए जाने का फैसला अन्य खिलाड़ियों के लिए सबक है।
विज्ञापन
अंडर-16 के खिलाड़ियों ने मुंबई क्रिकेट संघ के समक्ष आंध्र प्रदेश में दिसंबर में विजय मर्चेन्ट क्वार्टर फाइनल खेल से इतर मुशीर खान के आपत्तिजनक बर्ताव करने की शिकायत के बाद उस पर प्रतिबंध लगाया गया है। तीन साल के बैन का मतलब है वो जनवरी 2022 तक नहीं खेलेंगे. हालांकि, अपने सस्पेंशन को लेकर वो आगे अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कौन हैं मुशीर खान?
मुशीर, मुंबई अंडर-16 टीम के कप्तान हैं। उनके बड़े भाई सरफराज खान अंडर-19 टीम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं।
मुंबई के U-16 कप्तान खान के खराब बर्ताव को लेकर उनके टीम मेट वेदांता गाडिया और टीम मैनेजर विग्नेश कदम ने शिकायत की थी। यह घटना विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के वक्त की है, जिसमें मुंबई को उत्तर प्रदेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
मुंबई के U-16 कप्तान खान के खराब बर्ताव को लेकर उनके टीम मेट वेदांता गाडिया और टीम मैनेजर विग्नेश कदम ने शिकायत की थी। यह घटना विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के वक्त की है, जिसमें मुंबई को उत्तर प्रदेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।