फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीलाम होने जा रहे महेंद्र सिंह धोनी के 2 फ्लैट, बड़े भाई ने लगाए गंभीर आरोप

Tue, 19 Jun 2018 09:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni two flats will be auctioned in Ranchi

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी के 2 फ्लैट नीलाम होने जा रहे हैं। माही के ये दोनों फ्लैट रांची के डोरंडा में शिवम प्लाजा नामक बिल्डिंग में स्थित हैं। 1100 वर्गफीट और 900 वर्गफीट के ये दोनों कमर्शियल फ्लैट पॉश इलाके में हैं। इस मामले में धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

MS Dhoni two flats will be auctioned in Ranchi
आरोप है कि बिल्डर दुर्गा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, हुडको यानि हाउसिंग अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का लोन नहीं चुका पाया, जिसके चलते अब ये फ्लैट नीलाम होने जा रहे हैं, जिसका खामियाजा महेंद्र सिंह धोनी को भी उठाना पड़ रहा है।
MS Dhoni two flats will be auctioned in Ranchi
इसके लिए भवन परिसंपत्ति का दो बार अलग-अलग मूल्यांकन कराया गया। इलाहाबाद स्थित कर्ज वसूली अपीलीय न्यायाधिकरण में नीलामी की आधार राशि तय करने की अपील की है। न्यायाधिकरण की ओर से 6 करोड़ कर्ज की राशि के लिए उचित सूद और हर्जाने की राशि के मुताबिक, नीलामी की आधार राशि तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni two flats will be auctioned in Ranchi
धोनी ने यह फ्लैट 2011 में लिया था। नीलामी लोन वाली पूरी परियोजना यानी बिल्डिंग की होगी। यानी उसमें बिक चुके फ्लैट भी इसमें शामिल होंगे। हालांकि बिल्डर की माने धोनी के दो फ्लैट का सेटलमेंट दूसरी जगह किया जा चुका है।
विज्ञापन
MS Dhoni two flats will be auctioned in Ranchi

धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी ने हुडको पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हुडको की साजिश के कारण यह प्रोजेक्ट डेड हुआ है। हमने तीन करोड़ चुका दिए हैं. लेकिन हुडको ने दुर्गा डेवलपर को लोन दिया था तो इसका नोटिस बिल्डिंग में क्यों नहीं लगाया। हमें कैसे पता लगेगा कि बिल्डिंग लोन में बनाई गई है। बिल्डर और हुडको ने मिलकर हमें फंसा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed