भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों पर नया खुलासा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम के एलान के बाद बीसीसीआई के हवाले से संन्यास की खबरों का खंडन किया गया। अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी आज शाम संन्यास का एलान करने वाले हैं।
2 of 6
एम एस धोनी-एमएसके प्रसाद
- फोटो : social Media
एमएस धोनी के रिटायरमेंट लेने की खबरों पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि धोनी के संन्यास लेने को लेकर कोई अपडेट नहीं है। उनसे जुड़ी यह खबर पूरी तरह गलत है। आखिर क्यों और कहां से उठी ऐसी अफवाह?
3 of 6
धोनी-विराट
- फोटो : social media
दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को एक फोटो ट्वीट किया है, जिसमें उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी भी हैं। हालांकि, विराट के इस ट्वीट की टाइमिंग थोड़ी हैरान कर रही है। इस ट्वीट के बाद धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें लगने लगी हैं। बता दें कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।
4 of 6
धोनी और विराट
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में क्या था?
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को अपने टि्वटर हैंडल पर एक फोटो पोस्ट किया है। यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टी20 2016 के मैच का फोटो है। यह मुकाबला क्वॉर्टर फाइनल की तरह था। भारत ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की थी। कोहली ने तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टैग करते हुए इस फोटो के साथ लिखा है कि इस मैच में मुझे इन्होंने फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया था।
5 of 6
एम एस धोनी-विराट कोहली
- फोटो : social Media
कप्तान ने लिखा- फिटनेस टेस्ट की तरह धोनी ने दौड़ाया
30 वर्षीय कोहली ने ट्वीट के साथ लिखा, 'यह एक मैच है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। इस इंसान ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया।' तस्वीर में मैच खत्म होने के बाद कोहली घुटने पर बैठकर जश्न मना रहे हैं और धोनी उनकी ओर बढ़ रहे हैं।