खबर है कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर भाइयों की जोड़ी हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने लैम्बॉर्गिनी कार खरीदी है। हाल ही में दोनों को मुंबई में नारंगी रंग की लैम्बॉर्गिनी कार में साथ-साथ देखा गया। अब फोटोज और वीडियोज इंंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हार्दिक और क्रुणाल दोनों मुंबई की गलियों में लैम्बॉर्गिनी कार चलाते देखे गए। बांद्रा में दोनों भाई जिम जाते और आते हुए स्पॉट किए गए।
VIDEO: पांड्या ने खरीदी करोड़ों की लैम्बॉर्गिनी, विराट-धोनी के पास भी नहीं इतनी महंगी कार
काफी महंगी है यह कार
यह लैम्बॉर्गिनी का एवेंटाडोर मॉडल बताया जा रहा है, जिसकी कीमत 3 से 5 करोड़ के करीब है। गाड़ी काफी हाईटेक है और इसका इंटीरियर भी काफी जबरदस्त है। इस कंवर्टिबल कार में दो लोगों के बैठने की जगह है। इसका इंजन 515 से 544 किलोवॉट हॉर्सपावर का है। पेट्रोल से चलने वाली इस गाड़ी के फ्यूल टैक की क्षमता 90 लीटर है। यह 5-7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
भारतीय क्रिकेटरों में सबसे महंगी कार!
यह भारतीय क्रिकेटर्स में सबसे महंगी कार होगी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास सबसे महंगी गाड़ी पौने 3 करोड़ रुपये की है। वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी की हाल में खरीदी गई जीप शेरोकी की कीमत 1 करोड़ रुपये के आस-पास है