{"_id":"5b51abf14f1c1bc57a8b5652","slug":"mohit-jangra-shines-in-indian-under19-win-over-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अंडर-19 टीम की जीत में चमके मोहित जांगड़ा, अर्जुन तेंदुलकर का ऐसा रहा प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय अंडर-19 टीम की जीत में चमके मोहित जांगड़ा, अर्जुन तेंदुलकर का ऐसा रहा प्रदर्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अंडर-19 ने शुक्रवार को श्रीलंका को पहले यूथ टेस्ट में एक पारी और 21 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय अंडर-19 टीम ने दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 24 जुलाई से हंबनतोता में खेला जाएगा।
विज्ञापन
कोलंबो में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली श्रीलंका की पहली पारी 244 रन के जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 589 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद श्रीलंकाई अंडर-19 की दूसरी पारी 95.2 ओवर में 324 रन पर सिमटी। भारतीय टीम की जीत के हीरो माहित जांगड़ा रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में पांच श्रीलंकाई बल्लेबाजों का शिकार किया।
विज्ञापन
श्रीलंका ने चौथे दिन अपनी पारी 177/3 के स्कोर से आगे बढ़ाई। मोहित ने 18 ओवर के अपने स्पेल में 5 मेडन सहित 72 रन देकर 5 विकेट झटके। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने एक विकेट चटकाया। श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में ओपनर निशान मदुष्का (104) ने शतक जमाया। नुवाइंदु फर्नांडो ने भी 78 रन की अच्छी पारी खेली।
विज्ञापन
हालांकि, जांगड़ा के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की एक नहीं चली। उन्होंने कामिल मिशारा (13), निशान मदुष्का (104), कप्तान निपुण धनंजय परेरा (20), निशान मदुष्का (78) और संदुन मेंडिस (37) को अपना शिकार बनाया। अर्जुन तेंदुलकर ने निपुण मलिंगा (23) का विकेट चटकाया। तेंदुलकर ने मैच में कुल दो विकेट लिए। पहली पारी में भी उन्होंने एक विकेट झटका था।
इसके अलावा आयुष बदोनी को दो जबकि आकाश पांडे को एक सफलता मिली। बहरहाल, भारतीय अंडर-19 टीम में फैंस का ध्यान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के प्रदर्शन पर था। अर्जुन ने मैच में कुल दो विकेट लिए जबकि बल्लेबाजी करने के दौरान वह खाता नहीं खोल सके।