{"_id":"6733008e85b536ea25088a2e","slug":"mohammed-shami-return-to-competitive-cricket-with-ranji-trophy-clash-against-mp-know-details-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohammed Shami: चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी को तैयार मोहम्मद शमी, बंगाल के लिए खेलेंगे रणजी मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mohammed Shami: चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी को तैयार मोहम्मद शमी, बंगाल के लिए खेलेंगे रणजी मुकाबला
Tue, 12 Nov 2024 12:45 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:45 PM IST
सार
Mohammed Shami Comeback : शमी पूरी तरह फिट हो गए हैं और मैदान पर एक बार फिर अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार हैं। वह बहुत जल्द बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
शमी
- फोटो : mdshami.11
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वापसी के लिए तैयार हैं। वह पूरी तरह फिट हो गए हैं और मैदान पर एक बार फिर अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार हैं। वह बहुत जल्द बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
एक साल बाद वापसी के लिए तैयार शमी
अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी एक साल बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 में खेलते देखा गया था। उसके बाद से वह चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। अब वह एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें 13 नवंबर से शुरू बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच शुरू होने वाले मैच के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है। इस मैच में वह बंगाल के लिए खेलते नजर आएंगे।

"Back in Action"
— 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@MdShami11) November 12, 2024
360 days is a long long time!! All set for the Ranji Trophy. Now back on the domestic stage with the same passion and energy. Huge thanks to all my fans for your endless love, support, and motivation,– let’s make this season memorable!#BackInAction #RanjiTrophy… pic.twitter.com/MyFCg03v9X
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम में हो सकती है वापसी
भारतीय टीम 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती नजर आएगी। अगर शमी आगामी चार दिवसीय मुकाबले में अपनी फिटनेस साबित कर लेते हैं, तो उम्मीद है कि उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। इस सीरीज के लिए चयन समिति ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को चुना है। वहीं, मुकेश कुमार और खलील अहमद को रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

बंगाल क्रिकेट ने जारी किया बयान
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, "यह भारतीय क्रिकेट और बंगाल रणजी ट्रॉफी के लिए अच्छी बात है मोहम्मद शमी अपना कमबैक करने जा रहे हैं। वे बुधवार से इंदौर में मेजबान मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरू हो रहे रणजी मैच में खेलने वाले हैं। पिछले साल नवंबर में आखिरी मुकाबला भारत के लिए खेलने वाले शमी मध्य प्रदेश के खिलाफ टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर संभालेंगे।"