CPL 2021: इस लीग में पहली बार खेलेंगे मोहम्मद आमिर, बारबाडोस ट्राइडेंट्स से किया करार
- मोहम्मद आमिर ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स से किया करार
- पहली बार सीपीएल में खेलेंगे आमिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम बारबाडोस ट्राइडेंट्स से करार किया है। वह पहली बार सीपीएल में खेलने उतरेंगे। बता दें कि सीपीएल 2021 का आयोजन 28 अगस्त से 19 सितंबर तक होगा। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले आमिर दुनिया भर की लीग में खेलना चाहते हैं। वो पीएसएल का हिस्सा हैं ही, जिसे मार्च में स्थगित कर दिया गया था। इस लीग में वो कराची किंग्स की तरफ से खेलते हैं। आमिर के आईपीएल में भी खेलने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं।
बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने ट्वीट कर कहा, मोहम्मद आमिर काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके नाम 259 अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 112 विकेट चटकाए हैं। ट्राइडेंट्स आमिर का स्वागत करता है।' बता दें कि 29 साल के मोहम्मद आमिर का टी-20 में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 190 टी-20 मैचों में 220 विकेट लिए हैं।
259 international wickets, 112 T20 wickets, tons of experience.
— Barbados Tridents (@BIMTridents) May 25, 2021
Welcome to the Tridents @iamamirofficial
We can not wait 🙌🤩 https://t.co/GDqYbR0mCr