फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Clarke questions Australia's decision to withdraw Steven Smith midway Series

सीरीज के बीच में ही ऑस्ट्रेलिया ने बदला कप्तान, विवाद में आया फैसला

Thu, 25 Aug 2016 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
Michael Clarke questions Australia's decision to withdraw Steven Smith midway Series
स्टीव स्मिथ - फोटो : Getty

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के बीच में ही अपनी टीम का कप्तान बदल दिया है। सीरीज के बीच में ही कंगारू टीम के इस फैसले से विवाद भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


5 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के हारने से सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है और जब उस पर फिर से सीरीज में बढ़त बनाने का दबाव है ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कप्तान स्टीव स्मिथ को हटाकर नया कप्तान चुन लिया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया पर वनडे सीरीज से पहले टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के हाथों 0-3 से सीरीज गंवाने के बाद इस सीरीज को जीतने का दबाव है। अब इस फैसले की आलोचना करते हुए पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने सीरीज के बीच में ही कप्तान बदलने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ की जगह शेष सीरीज के लिए कंगारू टीम का कप्तान विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर को चुना गया है। हालांकि स्मिथ के हटने से टीम को बड़ा झटका लगेगा। वह मध्य क्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं, लेकिन कार्यवाहक कप्तान के रूप में डेविड वार्नर को अपनी काबिलियत साबित करने का मौका भी रहेगा। वार्नर ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम की अगुवाई करने वाले 21वें कप्तान हो गए हैं।

क्लार्क बोले, आराम देना था तो टेस्ट सीरीज के बाद ही दे देते

Michael Clarke questions Australia's decision to withdraw Steven Smith midway Series
डेविड वार्नर

पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता अगर कप्तान स्टीव स्मिथ को आगामी व्यस्त कार्यक्रम के कारण कुछ आराम देना चाहते हैं तो उन्हें टेस्ट सीरीज में निराशाजनक हार के बाद ही स्वदेश भेज देना चाहिए था, अब सीरीज के बीच में ही उन्हें आराम देना का फैसला समझ से परे है।

स्टीव स्मिथ को वनडे सीरीज से हटाने के पीछे आगामी व्यस्त सत्र के लिए खुद को तरोताजा करने और फिट रखने की योजना है। दूसरे वनडे में 82 रन से मिली हार के बाद स्मिथ ने रिपोटर्स को बताया कि सीरीज से हटने का फैसला उन्हें तरोताजा करने और लंबे समय के लिए फिट रखने की योजना है।

उन्होंने कहा, "मुझे क्रिकेट मिस करना पसंद नहीं है, लेकिन लंबे समय के क्रिकेट में अच्छा करने के वास्ते मुझे ऐसा करने की जरुरत है। आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त है। मैं तीनों प्रारुपों में अपना योगदान देना चाहता हूं।"

वार्नर सीरीज के शेष 3 मैचों की कप्तानी करेंगे। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भी बतौर कप्तान उतरेंगे। टी-20 में टीम की अगुवाई करने वाले 10वें कंगारू कप्तान हैं। इससे पहले वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल का नौंवां संस्करण जीता था।

माइकल क्लार्क के संन्यास लेने के बाद स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली और तब से लेकर अब तक 24 वनडे मैचों में कप्तानी कर चुके हैं जिसमें टीम को 15 में जीत दिलाई औरर 8 में हार मिली। हालांकि बावजूद इसके उनकी अगुवाई में वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के हाथों 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

वैसे भी पहले से ही कई आलोचक स्मिथ को क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में बतौर कप्तान का दबाव देने का विरोध करते रहे हैं। पूर्व कप्तान इयान चैपल समेत कइयों का मानना है कि लगातार दबाव में रहने से स्मिथ का क्रिकेट प्रभावित हो सकता है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed