फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mayank agarwal break kohli uthappa and dinesh karthik record in vijay hazare

मंयक अग्रवाल ने तोड़ा कोहली, उथप्पा और दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड, टीम इंडिया के लिए दावा किया मजबूत

Sun, 25 Feb 2018 08:22 AM IST
सत्येंद्र पाल सिंह,नई दिल्ली, अमर उजाला
सत्येंद्र पाल सिंह,नई दिल्ली, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
mayank agarwal break kohli uthappa and dinesh karthik record in vijay hazare
मयंक अग्रवाल - फोटो : File
कर्नाटक के 27 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अपने बल्ले से धमाल कर सुर्खियों में है। हर कोई मयंक के चार दिनी और एकदिनी क्रिकेट में बेखौफ बल्लेबाजी कर इस घरेलू क्रिकेट सीजन में फर्स्ट क्लास में मिलाकर कुल दो हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।
विज्ञापन


मयंक विजय हजारे वन-डे ट्रॉफी में तीन सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी जड़ कर कर्नाटक को फाइनल में पहुंचा कर वन डे के लिए श्रीलंका में अगले महीने होने वाले तीन देशों के टी-20 टूर्नामेंट टीम इंडिया में स्थान पाने की दावेदारी पेश कर चुके हैं। रणजी ट्रॉफी में पांच सेंचुरी सहित 1160 रन, मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुल 258 और विजय हजारे ट्रॉफी में सेमीफाइनल अब तक सात मैचों में तीन शतकों और तीन अर्द्धशतकों से 633 रन (109, 84, 28, 102, 89, 140, 81) सहित कुल दो हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।  
विज्ञापन


मयंक विजय हजारे ट्रॉफी में पिछले सीजन में सबसे ज्यादा 607 रन बनाने के बाद विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा के रिकॉर्ड को तोड़ चुके हैं। अब सोमवार को खेले जाने वाले विजय हजारे ट्रॉफी में वह बल्ले से एक और दमदार प्रदर्शन कर कर्नाटक को फाइनल जिताकर टीम इंडिया में दावेदारी और मजबूत करने को बेताब होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक के इस प्रदर्शन से सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद बेहद प्रभावित हैं। फिरोजशाह कोटला मैदान पर उनकी इस बेहतरीन पारी को देखकर बोर्ड के एक आला अधिकारी ने ऐसे संकेत दिए हैं मयंक को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय सीनियर टीम में जगह मिल सकती है। खुद मयंक अपनी कामयाबी का श्रेय खुले खुद अपने खेल को आंक कर खुले दिमाग से खेलने को देते हैं। मयंक की माने तो उनकी इस सीजन में कामयाबी का सबब उनकी बेखौफ बल्लेबाजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed