फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Marnus Labuschagne called up for Australias one-day India tour

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, वर्ल्ड कप में खेले सात खिलाड़ी बाहर

Tue, 17 Dec 2019 11:51 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Dec 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Marnus Labuschagne called up for Australias one-day India tour

ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए 14 सदस्यीय वन-डे टीम का एलान कर दिया है। कंगारू टीम ने इस दौरे के लिए टेस्ट में बेस्ट खिलाड़ी मार्नस लाबुशाने को मौका दिया है तो वहीं वर्ल्ड कप 2019 में खेले सात खास खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

विज्ञापन


टीम की कमान आरोन फिंच के हाथों में हैं। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की अनुभवी तिकड़ी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में सीन एबॉट और केन रिचर्डसन की पेस जोड़ी को भी शामिल किया है।
विज्ञापन


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के जिन सात खिलाड़ियों को भारत दौरे से बाहर किया है, उनमे उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और नाथन कोल्टर नाइल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा राजकोट और तीसरा बेंगलुरु में खेला जाएगा। 

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वन-डे टीम

आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, डेविड वॉर्नर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (उप कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, जॉश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, सीन एबॉट, एडम जाम्पा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed