फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: लुंगी में उलझ गए टीम इंडिया के बल्लेबाज, छुड़ा दिए छक्के

Wed, 17 Jan 2018 07:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
lungi ngidi takes six wickets against india in centurion test
लुंगी एन्डिगी - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट मैच को 135 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। प्रोटियाज ने टीम इंडिया को पांचवें दिन पहले ही सेशन में 151 रन पर ऑल आउट कर दिया। 
lungi ngidi takes six wickets against india in centurion test
लुंगी एन्डिगी - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका को चौथे दिन टीम इंडिया के दो अहम विकेट दिलाने वाले गेंदबाज लुंगी एन्गिडी ने पांचवें दिन भी जबरदस्त गेंदबाजी की। लुंगी एन्गिडी ने अपनी गेंदबाजी की लाइन-लैंथ और रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों को पिच पर ज्यादा देर तक टिकने का मौका नहीं दिया। उन्होंने इस दूसरी पारी में 39 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। बाते दें कि यह उनका पहला इंटरनेशल टेस्ट मैच था। 

 
lungi ngidi takes six wickets against india in centurion test
लुंगी एन्डिगी - फोटो : BCCI
जिस तरह से टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज इस युवा तेज गेंदबाज के सामने घुटने टेकते हुए नजर आए, उसे देकर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को यकीन नहीं हो रहा होगा कि यह सभी बल्लेबाज वहीं हैं, जो कुछ दिन पहले श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lungi ngidi takes six wickets against india in centurion test
लुंगी एन्डिगी - फोटो : BCCI
एन्गिडी ने के एल राहुल, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को अपना शिकार बनाया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

 
विज्ञापन
lungi ngidi takes six wickets against india in centurion test
लुंगी एन्डिगी - फोटो : BCCI
एन्गिडी ने मैच के बाद कहा कि ये एक ऐसा पल आ गया जिसमें मैं पूरी तरह से डूब गया हूं। मैं फिलहाल गुस्से में भी हूं और खुश भी हूं। ये मेरे लिए त्वरित बदलाव है। मैंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद मुझे टीम में बुलावा आया और भाग्य से मेरे घरेलु मैदान में ही मुझे शुरूआत करने का मौका मिल गया। यहां पर सपोर्ट बहुत शानदार था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed