{"_id":"65ede02851f5910a8502b857","slug":"lok-sabha-election-2024-yusuf-pathan-got-ticket-from-tmc-brother-irfan-pathan-shared-an-emotional-post-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: 'मुझे विश्वास है..', भाई को मिला टिकट तो भावुक हुए इरफान, साझा की दिल छू लेने वाली पोस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Lok Sabha Election: 'मुझे विश्वास है..', भाई को मिला टिकट तो भावुक हुए इरफान, साझा की दिल छू लेने वाली पोस्ट
Sun, 10 Mar 2024 10:14 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:14 PM IST
सार
टीमएमसी ने यूसुफ के अलावा टीम इंडिया के एक और खिलाड़ी को टिकट दिया। इसमें कीर्ति आजाद का नाम भी शामिल है, जिन्हें बर्धमान दुर्गापुर सीट से टिकट मिला है। यूसुफ पठान के भाई और दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने खुशी जाहिर की। उन्होंने भरोसा जताया कि सत्ता में आने के बाद उनके भाई जनता की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
यूसुफ पठान और इरफान पठान
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रविवार को तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें भारत के दिग्गज क्रिकेटर यूसुफ पठान को बहरामपुर से टिकट दिया गया है। इस पर अब उनके भाई और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया दी है।
टीमएमसी ने यूसुफ के अलावा टीम इंडिया के एक और खिलाड़ी को टिकट दिया। इसमें कीर्ति आजाद का नाम भी शामिल है, जिन्हें बर्धमान दुर्गापुर सीट से टिकट मिला है। यूसुफ पठान के भाई और दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने खुशी जाहिर की। उन्होंने भरोसा जताया कि सत्ता में आने के बाद उनके भाई जनता की सेवा करेंगे।
भाई ने साझा किया भावुक पोस्ट
इरफान ने लिखा, "आपके धैर्य, दयालुता, जरूरतमंदों की मदद और आधिकारिक पद के बिना भी लोगों की सेवा करने के भाव को देखा गया। मुझे विश्वास है कि एक बार जब आप राजनीतिक भूमिका में कदम रखेंगे तो आप वास्तव में लोंगों के दैनिक जीवन में बदलाव लाएंगे।"
यूसुफ पठान का अंतरराष्ट्रीय करियर
41 साल के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ ने भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 27 की औसत से 810 रन और टी20 में 146.58 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए हैं। वनडे में यूसुफ का उच्चतम स्कोर 123 रन का रहा। इस प्रारूप में उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, टी20 में यूसुफ का उच्चतम स्कोर 37 रन का रहा।
इसके अलावा गेंदबाजी में भी यूसुफ का जलवा रहा है। उन्होंने वनडे में 5.5 की इकोनॉमी रेट से 33 विकेट और टी20 में 8.62 की इकोनॉमी रेट से 13 विकेट लिए हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 49 रन देकर तीन विकेट है। वहीं, टी20 में उन्होंने 22 रन देकर दो विकेट झटके।
यूसुफ का आईपीएल करियर
यूसुफ 174 आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतक की मदद से 3204 रन बनाए हैं। 100 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। वहीं, आईपीएल में यूसुफ ने 42 विकेट भी लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 7.4 का और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर तीन विकेट है। वह फिलहाल दुनियाभर की कई अन्य लीगों में खेलते दिख जाते हैं।
यूसुफ ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच से किया था। यह टी20 विश्व कप का मैच था। वहीं, उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। यूसुफ आखिरी बार आईपीएल में 2019 में दिखे थे। 2008 में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए उन्होंने तहलका मचा दिया था।

Your patience, kindness, help to the needy and service to people even without an official position can be easily noticed. I am confident that once you step into a political role, you will truly make a difference in the daily lives of people @iamyusufpathan
विज्ञापन विज्ञापन— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 10, 2024