फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: South Africa Vs Ireland In World Cup

दक्षिण अफ्रीका ने 'छुपे रुस्तम' आयरलैंड को बनाया अपना शिकार

Wed, 04 Mar 2015 08:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Mar 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
LIVE: South Africa Vs Ireland In World Cup

कैनबरा में खेले गए वर्ल्ड कप के 24वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने दो शानदार शतकों और अंतिम ओवरों में खेली गई आतिशी पारी की मदद से टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार 400 से ज्यादा का एवरेस्ट सरीखा स्कोर खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला और फैफ डु प्लेसिस की शतकीय पारियों के दम पर 50 ओवर में 4 विकेट पर 411 रन बनाए। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप में 2 बार 400 से ज्यादा का स्कोर करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। इससे पहले उसने पिछले मैच में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 408 रन बनाए थे, इस तरह से यह उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उलटफेर में माहिर आयरलैंड को दक्षिण अफ्रीका से मिले 412 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में धुआंधार शुरुआत की दरकार थी लेकिन उसने 50 रन से पहले ही शीर्ष क्रम के अपने 5 विकेट गंवा दिए। महज 48 रन पर ही 5 विकेट झटक लेने के बाद अफ्रीकी टीम के पास यह मौका था कि वह वनडे में 300 के बड़े अंतर से जीतने का रिकॉर्ड बना ले, लेकिन एंडी बालब्रेने ने 58 रनों की पारी खेलने के साथ ही केविन ओ ब्रायन (48) के साथ छठे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर टीम को डेढ़ सौ के पार पहुंचा दिया। लेकिन पूरी टीम 45 ओवर में 210 रन बनाकर पर सिमट गई।


अफ्रीकी टीम की ओर से अपना सौवां वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 2 विकेट झटके, जबकि कायली एबॉट को 4 और मोर्ने मोर्कल को 3 सफलता मिली। वहीं आयरलैंड के लिए गेंदबाज एंडी मैक्ब्रेने ने 2 विकेट और वह भी उन्होंने 3 गेंदों के अंदर झटके।

अफ्रीकी टीम ने आयरलैंड को 201 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज कराई है। दक्षिण अफ्रीका की 4 मैचों से यह तीसरी जीत है जबकि आयरलैंड ने 3 मैचों में यह पहली हार है।

आयरलैंड को महंगा पड़ा अमला को 'जीवनदान' देना

LIVE: South Africa Vs Ireland In World Cup

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत हाशिम अमला (159) और क्विंटन डी कॉक (1) ने की। आयरलैंड की ओर से पहला ओवर मेडन डाला गया और इसके बाद तीसरे ओवर में जॉन मूने ने कॉक को कैच आउट करा दिया। अंपायर ने बल्‍लेबाज को नॉटआउट करार दिया लेकिन आयरिश टीम ने डीआरएस लिया जिस पर थर्ड अंपायर ने आउट दे दिया।

कॉक के जाने के बाद हाशिम अमला का साथ देने क्रीज पर फैफ डु प्लेसिस (109) आए और दोनों ने शुरुआत में ही लय हासिल कर ली। इसके बाद दोनों ने टीम का स्कोर नौवें ओवर में 50 और 18वें ओवर में 100 के पार पहुंचा दिया। फिर दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी लगाए। आयर‌िश टीम को 10 रन के निजी स्कोर पर अमला का कैच टपकाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और इस जोड़ी ने महज 196 गेंदों में 200 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया।

वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 259 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी निभाई। इससे पहले एबी डीविलियर्स और जैक्स कैलिस ने 2007 के वर्ल्ड कप में 170 रनों की साझेदारी कर चुके थे।

साझेदारी का रिकॉर्ड बनाने के बाद अमला ने अपना 20वां शतक ठोंक दिया। वह इस शतक के साथ ही सबसे कम पारियों में शतक (108 पारियां) बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। अमला के बाद प्लेस‌िस ने भी शतक लगाया।

शानदार साझेदारी के बाद टीम को अन्य बल्‍लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन उसने 18 गेंदों के अंदर 3 विकेट (प्लेसिस, अमला और कप्तान एबी डीविलियर्स 24) गंवा दिए। डीविलियर्स 24 रन बनाकर आउट हुए। एंडी मैक्ब्रेने ने 3 गेंदों के अंदर अमला और डीविलियर्स को आउट किया। अफ्रीकी टीम ने 300 रनों का आंकड़ा 42वें ओवर में पार किया।

डेविड मिलर (नाबाद 46) और रोले रोसोउ (नाबाद 61) ने अंतिम ओवरों में दमदार पारियां खेली। अंतिम 10 ओवर में अफ्रीकी बल्‍लेबाज अपनी टीम के लिए 131 रन जोड़ने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed