फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE scorecard and latest updates of second t20 between India vs West Indies

भारत ने दूसरा मैच भी 22 रन (D/L) से जीता, कैरिबियाई धरती पर 8 साल बाद जीती टी-20 सीरीज

Mon, 05 Aug 2019 12:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 05 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
LIVE scorecard and latest updates of second t20 between India vs West Indies
रोहित शर्मा - फोटो : social media

फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हरा दिया है। बारिश से बाधित मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 22 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली।  

विज्ञापन


लगातार दो दिन में दो मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी धरती पर आठ साल बाद कोई टी-20 सीरीज अपने नाम की।  पिछली बार भारत ने 2011 में वेस्टइंडीज में 1-0 (1) से सीरीज जीती थी, लेकिन 2017 में वेस्टइंडीज ने भारत पर 1-0 (1) से जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन


इसके पहले तीन टी-20 सीरीज का पहला मैच भी फ्लोरिडा में ही शनिवार को खेला गया था। भारत ने सीरीज के पहले मैच में विंडीज को 4 विकेट हराया। 

दूसरे टी-20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी

LIVE scorecard and latest updates of second t20 between India vs West Indies

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों के दबाव के आगे तीन ओवर में ही दोनों कैरेबियाई बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। दूसरे ओवर में अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी ही गेंद पर एविन लुईस (0) का बेहतरीन कैच लपका तो इसके बाद स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने सुनील नरेन (4) को भी लौटा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 167 रन बनाए। रोहित शर्मा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 17वां अर्धशतक जड़ा। साथ-साथ उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्कों के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।


 

भारत की बल्लेबाजी

LIVE scorecard and latest updates of second t20 between India vs West Indies
टॉस के दौरान दोनों कप्तान - फोटो : सोशल मीडिया

टॉस जीतकर भारत की बल्लेबाजी अच्छी रही। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। आठवें ओवर में शिखर धवन को कीमो पॉल ने बोल्ड करते हुए भारत को पहला झटका दे दिया। धवन 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए कप्तान विराट और उप कप्तान रोहित ने मिलकर 48 रन जोड़े। सबकुछ ठीक चल रहा था। अच्छी लय में नजर आ रहे रोहित ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया, लेकिन रनगति बढ़ाने की कोशिश में वे 51 गेंदों में 67 रन बनाकर कॉटरेल का शिकार हुए।

रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने एक बार फिर निराश किया और चार रन बनाकर चलते बने। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली (28) और फिर मनीष पांडेय भी छह रन बनाकर आउट हो गए। 19 ओवर तक भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर महज 147 रन ही था, लेकिन भारत ने अंतिम ओवर में तीन छक्कों की मदद से 20 रन बटोरे। 

क्रुणाल पांड्या और रवींद्र जडेजा ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए छठे विकेट के लिए 24 रन की अविजित साझेदारी की और भारत को पांच विकेट पर 167 रन के स्कोर तक पहुंचाया। क्रुणाल ने 13 गेंदों पर दो छक्कों की मदद नाबाद 20 और जडेजा ने तीन गेंदों पर एक छक्के के सहारे नाबाद नौ रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से ओशाने थॉमस और शेल्डन कॉटरेल ने दो-दो तथा कीमो पॉल ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed