फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Indian cricket team selection for World cup 2019 by bcci

World Cup 2019 : टीम इंडिया घोषित, ऋषभ पंत को जगह नहीं, कार्तिक-राहुल को मौका

Mon, 15 Apr 2019 05:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क
स्पोर्ट्स डेस्क Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 15 Apr 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Indian cricket team selection for World cup 2019 by bcci
विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अब से कुछ ही देर में बीसीसीआई मुख्यालय मुंबई में विश्व कप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

इस बार का विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। विश्व कप के लिए खिलाड़ियों के चयन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल है, सभी टीमों को इस दिन तक अपने-अपने 15 खिलाड़ियों को चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि भारतीय चयन समिति ने 8 दिन पहले यानी 15 तारीख को ही अपने 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

देखा जाए तो 11 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका टीम इंडिया से खेलना लगभग तय है, इसीलिए सभी की नजर बाकी के 4 खिलाड़ियों पर है जिन्हें 2019 के विश्व कप में खेलने का मौका दिया जाएगा। उन 4 खिलाड़ियों का फैसला भी जल्दी ही हो जाएगा।

इसके पहले कई क्रिकेट दिग्गजों ने अपनी-अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम भी चुनी थी।
 

 

4 स्थान के लिए हैं कई दावेदार

रिजर्व ओपनर, विकेटकीपर, ऑलराउंडर से लेकर अतिरिक्त तेज गेंदबाज के लिए यह हैं ऐसे दावेदार जिनके नाम पर माथापच्ची होगी।

केएल राहुल, अंबाती रायुडू, विजय शंकर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, खलील अहमद, नवदीप सैनी और इशांत शर्मा


अमर उजाला डॉट कॉम की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह 

इंतजार की घड़िया समाप्त

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं।

भारतीय टीम का एलान

ऋषभ पंत टीम से बाहर, दिनेश कार्तिक बतौर दूसरे विकेटकीपर टीम में शामिल, रविंद्र जडेजा को टीम में जगह, केएल राहुल को भी मिला मौका
 

 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, एमएस धोनी (विकेटकीपर) केदार जाधव, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार

 

 

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि हमने आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन नहीं किया है। अगर ऐसा होता तो कई खिलाड़ी टीम में शामिल होते।

इस टीम में अंबाती रायुडू और ऋषभ पंत को मौका नहीं दिया गया है। पंत को लेकर प्रसाद ने कहा, 'उन्हें अभी अनुभव नहीं है और इसी वजह से कार्तिक को मौका दिया गया है।

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि हमने IPL के प्रदर्शन के आधार पर टीम को चयन नहीं किया है। अगर ऐसा होता तो कई खिलाड़ी टीम में शामिल होते।

विजय शंकर के चयन को लेकर प्रसाद ने कहा, 'हमने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ही नंबर चार के लिए खोज शुरू कर दी थी। इस दौरान अंबाती रायडू समेत कई बल्लेबाजों को मौका मिला, लेकिन विजय शंकर ने उम्मीद बढ़ाई है।'

केएल राहुल को लेकर प्रसाद ने कहा, 'वह टीम में रिजर्व ओपनर के अलावा मिडिल ऑर्डर में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।'

इसके अलावा बीसीसीआई ने मैच प्रैक्टिस के लिए चार तेज गेंदबाज अलग से भेजे जाएंगे।



 

World Cup 2019: कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का एलान, कार्तिक-जडेजा को मौका, रायुडू-पंत नहीं

 


 

इन सात लोगों ने मिलकर चुनी विश्व कप के लिए भारतीय टीम

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद, शरणदीप सिंह, गगन खोड़ा, देवांग गांधी, जतिन परांजपे और बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी

 

 

हर किसी को यही उम्मीद थी कि ऋषभ पंत विश्व कप टीम में जगह बनाने में कामयाब हो जाएंगे, लेकिन उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया। पढ़िए अमर उजाला डॉट कॉम पर विश्लेषण 

World Cup 2019: आखिर क्यों ऋषभ पंत की जगह चुने गए दिनेश कार्तिक, सामने आई ये 5 वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed