फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: IND Vs ENG 3rd test Mohali day 2

IndVsEng: मोहाली टेस्ट का उतार-चढ़ाव भरा दिन रहा टीम इंडिया के नाम

Sun, 27 Nov 2016 07:23 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Nov 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
LIVE: IND Vs ENG 3rd test Mohali day 2
आर अश्विन - फोटो : getty

भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पारी 283 रन पर ढहने के बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी की शुरुआत की।  पहले दो सेशन भारत के नाम रहे लेकिन चायकाल के बाद तीसरे सेशन की शुरुआत में भारत ने जल्दी जल्दी 4 विकेट गंवा दिए। जब विराट आउट हुए उस वक्त भारत का स्कोर 6 विकेट पर 204 रन हो गया था। इसके बाद आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 67 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया पहली पारी में इंग्लैंड से 12 रन पीछे है।

विज्ञापन

LIVE SCOREBOARD
इंग्लैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत 8 विकेट पर 268 रन से की। लेकिन जल्दी ही इंग्लैंड ने अपने बाकी बचे दो विकेट गंवा दिए। मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया। इंग्लैंड पहले दिन के स्कोर में महज 17 रन और जोड़कर 283 रन पर ढेर हो गई।  शमी ने सबसे पहले आदिल राशिद को पार्थिव के हाथों कैच करवाया। राशिद 4 रन बना सके। इसके बाद गैरथ बैटी 1 रन बनाकर शमी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। भारत की ओर से शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। वहीं उमेश यादव, जयंत यादव, और रविंद्र जड़ेजा ने 2-2 विकेट लिए। स्टार स्पिनर अश्विन केवल 1 विकेट हासिल कर सके। 
विज्ञापन


भारतीय पारी की शुरुआत करने  मुरली विजय और पार्थिव पटेल की जोड़ी उतरी। 39 रन के स्कोर पर भारत को मुरली विजय के रूप में पहला झटका लगा। स्टोक की गेंद पर विजय विकेटकीपर बेर्स्टो को कैच दे बैठ। बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे पार्थिव पटेल अर्धशतक से चूक गए। 42 रन बनाने के बाद पार्थिव राशिद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। हालांकि उन्हें फील्ड अंपायर ने आउट नहीं दिया था। अंपायर के निर्णय के खिलाफ इंग्लैंड ने रिव्यू लिया और पार्थिव को पवेलियन भेज दिया। उस समय टीम का स्कोर 73 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विराट और पुजारा ने तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया को 100 रनों के पार पहुंचाया। चायकाल से पहले पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। चायकाल पर  टीम इंडिया ने दूसरे दिन चायकाल तक 2 विकेट खोकर 148 रन बना लिए थे। चायकाल के बाद दूसरी ही गेंद पर एक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में पुजारा राशिद की गेंद पर वोक्स को कैच दे बैठे। पुजारा ने 51 रनों की पारी खेली।  इसके बाद बैटिंग के लिए आए रहाणे का खराब फॉर्म जारी रहा। वह राशिद की गुगली को नहीं समझ सके और खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए।  रहाणे के बाद बल्लेबाजी के लिए आए डेब्युटेंट करुण नायर 4 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए। यह चायकाल के बाद 4ओवर में टीम इंडिया को लगा तीसरा और पारी का पांचवां झटका था। इसके बाद विराट और अश्विन ने स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। 200 रनों के आंकड़े को पार करते ही विराट का ध्यान भंग हो गया। वह 62 के स्कोर पर बाहर जाती गेंद को छेड़ने के प्रयास में विकेटकीपर को कैच दे बैठे। उस वक्त टीम का स्कोर 204 रन था। 

इसके बाद अश्विन और जडेजा ने टीम इंडिया का कोई विकेट नहीं गिरने दिया। और संकट की मझधार से भारत को बाहर निकाल लाए। अश्विन ने इस सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। सीरीज में अब उनके नाम 224 रन हो गए हैं। सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed