{"_id":"623702e4-4f8d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kumar-sangakkara-made-ten-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमार संगकारा बने दस हजारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुमार संगकारा बने दस हजारी
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Thu, 27 Dec 2012 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में शामिल होने वाले अपने देश के दूसरे और दुनिया के 11वें बल्लेबाज बन गए हैं। संगकारा इसके साथ ही सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने में भारत के सचिन तेंदुलकर और वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा की बराबरी पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
संगकारा 115वें टेस्ट की 195वीं पारी में इस जादुई आंकडे़ पर पहुंचे हैं। सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा ने भी 195वीं पारी में यह कारनामा किया था। हालांकि इस आंकड़े के लिए लारा ने 111 टेस्ट और सचिन ने 122 टेस्ट खेले।
विज्ञापन