फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata Knight Riders new captain Ajinkya Rahane said that it's an honour for him to lead the team in IPL

IPL 2025: खिताब बचाने की चुनौती के लिए तैयार हैं अजिंक्य रहाणे, बोले- केकेआर की कप्तानी करना सम्मान की बात

Tue, 18 Mar 2025 09:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Mar 2025 09:52 AM IST
सार

आईपीएल 2025 की नीलामी के शुरुआती दौर में रहाणे के नाम पर किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन इस अनुभवी भारतीय बल्लेबाज को आखिरकार उनके आधार मूल्य पर चुना गया। रहाणे छह साल बाद आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करेंगे।

विज्ञापन
Kolkata Knight Riders new captain Ajinkya Rahane said that it's an honour for him to lead the team in IPL
अजिंक्य रहाणे - फोटो : PTI

विस्तार

गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नवनियुक्त कप्तान अजिंक्य रहाणे का कहना है कि उनके लिए इस फ्रेंचाइजी की कमान संभालना सम्मान की बात है। केकेआर ने रहाणे को आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। रहाणे पहले भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इस बार वह टीम की कमान संभालेंगे। 
विज्ञापन

श्रेयस की कप्तानी में जीता था खिताब 
केकेआर ने पिछले सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था, लेकिन टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। श्रेयस इस सीजन पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे। आईपीएल 2025 की नीलामी के शुरुआती दौर में रहाणे के नाम पर किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन इस अनुभवी भारतीय बल्लेबाज को आखिरकार उनके आधार मूल्य पर चुना गया। रहाणे छह साल बाद आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करेंगे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: केकेआर, मुंबई, सनराइजर्स के पास संतुलित आक्रमण, विशेषज्ञ गेंदबाजों की भूमिका का फायदा उठाएंगी टीमें
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच चंद्रकांत के साथ काम करने पर क्या बोले कप्तान? 
कप्तान के तौर पर वापसी के बारे में पूछे जाने पर रहाणे ने कहा कि उनके लिए केकेआर जैसी सफल फ्रेंचाइजी की कमान संभालना सम्मान की बात है। उन्होंने इसके साथ ही कोच चंद्रकांत पंडित के साथ अपने संबंधों पर बात की। रहाणे ने कहा, इस शानदार फ्रेंचाइजी का कप्तान बनना मेरे लिए सम्मान की बात है और मुझे यह अवसर देने के लिए मैं टीम प्रबंधन का बहुत आभारी हूं। यह एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है, आप जानते हैं, हमने पिछले साल चैंपियनशिप जीती थी। मेरे लिए यह हमेशा इसे सरल रखने के बारे में है। चंदू सर और मैं हमने साथ मिलकर काम किया जब चंद्रकांत सर मुंबई टीम के साथ थे और मैं उनके तरीकों को जानता हूं।वह बहुत अनुशासित हैं, बहुत केंद्रित हैं और वह जानते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति से सर्वश्रेष्ठ कैसे प्राप्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन

रहाणे बोले- खिताब का बचाव करना चुनौतीपूर्ण
रहाणे ने कहा कि खिताब का बचाव करना चुनौती होगी, लेकिन पूरी टीम इसके लिए तैयार है। रहाणे ने कहा, मेरे लिए यह हमेशा हमारे खिलाड़ियों के साथ अच्छा संवाद रखने, उन्हें मैदान पर खुद को अभिव्यक्त करने और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करने की स्वतंत्रता देने के बारे में है। हमारे लिए खिताब का बचाव करना एक चुनौती होगी, लेकिन यही कारण है कि हम क्रिकेट खेलते हैं। हम इस खेल से प्यार करते हैं और जैसा कि मैंने बताया है कि इस अद्भुत फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है और हम निश्चित रूप से इस सीजन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: विराट कोहली ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना; आरसीबी ने साझा किया वीडियो

रहाणे ने 185 आईपीएल मैचों के अलावा भारत के लिए सभी प्रारूपों को मिलाकर 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह 36 साल का खिलाड़ी इस सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज था। उन्होंने 58.62 की शानदार औसत और 164 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। उनके योगदान से मुंबई ने खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed