श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट जीतने के बावजूद परेशान हैं भारतीय कप्तान कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, 28 वर्षीय कोहली की पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बावजूद परेशानी खत्म नहीं हुई है। टीम इंडिया के दोनों ओपनर शिखर धवन व अभिनव मुकुंद ने क्रमशः पहली व दूसरी पारी में उम्दा प्रदर्शन किया। इसी के चलते कोहली की मुसीबतें बढ़ गई हैं क्योंकि दूसरे टेस्ट के लिए उनके नियमित ओपनर केएल राहुल फिट हो चुके हैं।
मैच के बाद कोहली ने स्वीकार किया, 'हमारे पास चार ओपनर हैं। मुरली विजय चोटिल हैं, लेकिन राहुल फिट होकर टीम में वापसी करने के लिए बेताब हैं। शिखर धवन मेलबर्न जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने गॉल में 190 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसलिए जिंदगी में कुछ भी हो सकता है। अब देखना होगा कि अगले तीन दिनों में हम क्या फैसला लेते हैं। राहुल फिट हो चुके हैं, लेकिन मुकुंद ने दूसरी पारी में अच्छा खेला।'
भारत ने घर से बाहर अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की। कप्तान कोहली के बतौर टेस्ट कप्तान रिकॉर्ड का ग्राफ भी उठा है। उनकी कप्तान में भारत ने 27 टेस्ट खेले, जिसमें से 17 में टीम जीत ने जीत दर्ज की।
अब टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी मुसीबत ओपनिंग जोड़ी को लेकर खड़ी हो चुकी है। ये देखना दिलचस्प होगा कि राहुल की वापसी होगी या फिर धवन और मुकुंद की जोड़ी अगले टेस्ट में बरकरार रहेगी। बता दें कि राहुल ने श्रीलंका दौरे पर अभ्यास मैच में अर्धशतक जमाया था, लेकिन वे बीमार हो गए और टीम के साथ गॉल आने के बजाय कोलंबो में ही रुके।
पहले टेस्ट के तीसरे दिन राहुल टीम के साथ जुड़े और उन्होंने अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया। राहुल चूंकि विराट के करीबी भी हैं और कप्तान के भरोसेमंद खिलाड़ी भी रहे हैं। ऐसे में ये देखना होगा कि दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया किस संयोजन के साथ उतरेगी।
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो में 3 अगस्त से शुरू होगा।