फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केएल राहुल ने जमाई IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी, इन दिग्गजों को पीछे छोड़ा

Sun, 08 Apr 2018 08:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
kl rahul hits fastest fifty of ipl history against delhi daredevils in ipl 2018
केएल राहुल - फोटो : ipl

किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर केएल राहुल ने रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अर्धशतक जमाकर रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। राहुल आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

kl rahul hits fastest fifty of ipl history against delhi daredevils in ipl 2018
केएल राहुल

दिल्ली के खिलाफ 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब के ओपनर राहुल ने अमित मिश्रा द्वारा किए पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर लांग ऑन की दिशा में चौका जड़कर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने केवल 14 गेंदों में 6 चौको और 4 छक्को की मदद से पचासा जड़ा। 

kl rahul hits fastest fifty of ipl history against delhi daredevils in ipl 2018
केएल राहुल

राहुल से पहले आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड युसूफ पठान और सुनील नरेन के नाम था, जिन्होंने क्रमशः 15-15 गेंदों में पचासे जड़े थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने धमाकेदार शुरुआत की। राहुल पारी के पहले ही ओवर से गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट द्वारा किए पारी के पहले ओवर में एक छक्के और दो चौको की मदद से 14 रन बंटोरे। इसके बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मोहम्मद शमी द्वारा किए दूसरे ओवर में एक चौका और एक छक्का जमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kl rahul hits fastest fifty of ipl history against delhi daredevils in ipl 2018
केएल राहुल

अगले ओवर में राहुल ने दिल्ली डेयरडेविल्स की सबसे अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा की जमकर धुनाई की और पहली पांच गेंदों पर 24 रन बनाते हुए सबसे तेज फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल ने मिश्रा के ओवर की पहली गेंद पर चौका, फिर दूसरी व तीसरी गेंद पर छक्के, इसके बाद चौथी व पांचवीं गेंद पर चौके जमाकर रिकॉर्ड स्थापित किया। ट्रेंट बोल्ट ने मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट कराकर राहुल की पारी का अंत किया। उन्होंने 16 गेंदों में 6 चौको और चार छक्को की मदद से 51 रन बनाए।

विज्ञापन
kl rahul hits fastest fifty of ipl history against delhi daredevils in ipl 2018
युसूफ पठान

बता दें कि राहुल से पहले युसूफ पठान ने केकेआर के लिए खेलते हुए 24 मई 2014 को ईडन गार्डन्स पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी। इसे पूरा करने में उन्होंने 15 गेंदों का सहारा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed