{"_id":"6a97094f2a0a4ea821050f71","slug":"indian-bowler-aqib-nabi-joins-surrey-for-three-county-championship-matches-know-all-details-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काउंटी चैंपियनशिप: सरे टीम से जुड़े आकिब नबी, इंग्लिश फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे तीन मुकाबले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
काउंटी चैंपियनशिप: सरे टीम से जुड़े आकिब नबी, इंग्लिश फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे तीन मुकाबले
Tue, 01 Sep 2026 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:56 PM IST
सार
भारतीय गेंदबाज आकिब नबी काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए तीन मुकाबला खेलेंगे। इसके लिए वह सरे टीम के साथ जुड़ गए हैं। माना जा रहा है कि वह दो सितंबर को यॉर्कशायर के खिलाफ होने वाले मैच का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
आकिब नबी
- फोटो : ANI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में भारतीय टीम में चुने गए तेज गेंदबाज आकिब नबी काउंटी चैंपियनशिप में इंग्लिश काउंटी टीम सरे से जुड़ गए हैं, जिसके लिए तीन मैच खेलेंगे। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने टूर्नामेंट में 60 विकेट लिए और जम्मू-कश्मीर को उसका पहला खिताब जिताने में मदद की।
विज्ञापन
क्या है काउंटी टीम से जुड़ने का मतलब
आकिब अब सरे के लिए यॉर्कशायर, ससेक्स और ग्लैमॉर्गन के खिलाफ होने वाले अगले तीन मुकाबलों में खेलेंगे। नबी सरे के लिए तीन मैच खेलेंगे, जिसकी शुरुआत दो सितंबर को 'द ओवल' में यॉर्कशायर के खिलाफ मैच से होगी। इसके बाद क्रमशः 8 और 15 सितंबर को होव और 'द ओवल' में ससेक्स और ग्लैमॉर्गन के खिलाफ मैच होंगे। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने रविवार को बताया, हां, सभी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आकिब को इंग्लैंड जाने के लिए वीजा मिल गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह दो सितंबर से शुरू होने वाले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इस दौरे का मुख्य मकसद भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के लिए यह देखना भी है कि क्या नबी इंग्लैंड में गेंद को अच्छी तरह से स्विंग करा सकते हैं, क्योंकि न्यूजीलैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें रेड कूकाबुरा गेंद के साथ अनुकूल परिस्थितियों में ऐसा करने की जरूरत होगी।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में थे शामिल
नबी को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह के स्थान पर चुना गया था, हालांकि उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका, क्योंकि भारत दोनों मुकाबलों में दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था। नबी इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे, लेकिन उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए के मुकाबलों के लिए समय पर लौट आएंगे जिसकी शुरुआत 22 सितंबर से होगी।

सरे से जुड़ने पर खुशी जताते हुए आकिब ने कहा, 'इंग्लैंड के सबसे अच्छे क्लबों में से एक, सरे से जुड़ना सम्मान की बात है। मैं इस ग्रुप से सीखने और अगले तीन मुकाबलों में उनकी मदद करने के लिए उत्सुक हूं।' नबी ने पिछली दो रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है और इन दो सीजन में 100 विकेट लिए हैं। उन्होंने तब भी सुर्खियां बटोरी थीं जब 2025 में दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने चार गेंदों पर चार विकेट लिए थे। बाद में 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें साइन किया, जहां उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए पांच मैच खेले।