बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

Punjab Team

पंजाब किंग्स

कप्तान : श्रेयस अय्यर
होम ग्राउंड : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, मोहाली
टीम मालिक : प्रिटी जिंटा, नेस वाडिया, मोहित बर्मन और करण पॉल
2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम तीसरे स्थान पर रही। 2009 में उसका प्रदर्शन पहले से गिरा और वह पांचवें स्थान पर रही। 2010 में टीम ने लचर प्रदर्शन किया और वह आठवें स्थान पर रही। 2011 में पंजाब का प्रदर्शन सुधरा हुआ नजर आया और वह पांचवें स्थान पर रही।

2012 और 2013 में पंजाबियों के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं दिखा और वह दोनों बार छठे स्थान पर रही। 2014 का एडिशन पंजाब के लिए बेस्ट रहा। टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हुई।

2015 और 2016 में टीम का प्रदर्शन एक बार फिर फ्लॉप रहा और वह आठवें स्थान पर रही। 2017 में टीम ने अपने प्रदर्शन में थोड़ा सुधार दिखाया और पांचवां स्थान हासिल किया। 2018 में 7वें औऱ 2019 में छठे स्थान के बाद टीम 2020 कुछ करीबी मुकाबले हारकर प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई।

2021 में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना नाम बदला। वह पंजाब किंग्स के नाम से उतरी, लेकिन किस्मत नहीं बदल पाई। मामूली अंतर से कई मैचों में मिली हार के कारण टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई और उसे छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं, 2022 में उसने अपना कप्तान बदला। केएल राहुल के जाने के बाद मयंक अग्रवाल कप्तान बने। टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही। इस सीजन में भी उसने कई मैच मामूली अंतर से गंवाए। इस बार टीम शिखर धवन की कप्तानी में उतरेगी।

Team Stats

वर्ष
रैंक
कप्तान
शीर्ष बल्लेबाज़
शीर्ष गेंदबाज
जीत %
2008
3
युवराज सिंह
शॉन मार्श (616 रन)
एस श्रीसंत (19 विकेट)
66.67 %
2009
5
युवराज सिंह
युवराज सिंह (340 रन)
इरफान पठान (17 विकेट)
50.00 %
2010
8
कुमार संगकारा
महेला जयवर्धने (439 रन)
इरफान पठान (15 विकेट)
28.57 %
2011
5
एडम गिलक्रिस्ट
शॉन मार्श (504 रन)
रेयान हैरिस (16 विकेट)
28.57 %
2012
6
एडम गिलक्रिस्ट
मंदीप सिंह (432 रन)
परविंदर अवाना (17 विकेट)
28.57 %
2013
6
एडम गिलक्रिस्ट
डेविड मिलर (418 रन)
अजहर महमूद (15 विकेट)
50.00 %
2014
2
जॉर्ज बेली
ग्लेन मैक्सवेल (552 रन)
संदीप शर्मा (18 विकेट)
70.59 %
2015
2
जॉर्ज बेली
डेविड मिलर (357 रन)
अनुरेत सिंह (15 विकेट)
27.27 %
2016
2
डेविड मिलर
मुरली विजय (453 रन)
संदीप शर्मा (15 विकेट)
28.57 %
2017
5
ग्लेन मैक्सवेल
हाशिम अमला (420 रन)
संदीप शर्मा (17 विकेट)
28.57 %
2018
7
रविचंद्रन अश्विन
लोकेश राहुल (659 रन)
एंड्रयू टाई (24 विकेट)
2019
6
रविचंद्रन अश्विन
केएल राहुल (593 रन)
मोहम्मद शमी (19 विकेट)
2020
6
केएल राहुल
केएल राहुल (670 रन)
मोहम्मद शमी (20 विकेट)
2021
6
केएल राहुल
केएल राहुल (626 रन)
मोहम्मद शमी (19 विकेट)

Upcoming Matches

पंजाब किंग्स न्यूज़

एप में पढ़ें

Followed