बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

Delhi Team

दिल्ली कैपिटल्स

कप्तान : अक्षर पटेल
होम ग्राउंड : अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
टीम मालिक : जेएसडब्ल्यू ग्रुप
2008 में दिल्ली की टीम चौथे स्थान पर रही। 2009 में टीम ने प्रदर्शन सुधारा और तीसरे स्थान पर रही। 2010 में इस टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई और वह पांचवें स्थान पर रही। 2011 में टीम का हाल और भी बुरा रहा और वह अंतिम स्थान पर रही।

2012 में दिल्ली ने अपना प्रदर्शन बेहद अच्छे अंदाज में सुधारा और तीसरा स्थान हासिल किया। 2013 में एक बार फिर दिल्ली अप ट्रैक से फिसली और 9वें स्थान पर रही। 2014 में भी टीम के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं आया और वह अंतिम स्थान पर रही। 2015, 2016 और 2017 में टीम के प्रदर्शन में खास सुधार नहीं दिखा और वह क्रमशः सातवें, छठे और छठे स्थान पर रही। 2018 में नए फ्रैंचाइजी ऑनर के बावजुद टीम की किस्मत नहीं बदली और टूर्नामेंट आखिरी पायदान पर खत्म किया। टीम 2019 में प्लेऑफ तक पहुंचकर सेकेंड रनर अप रही थी।

मगर कमाल तो 2020 में हुआ। दिल्ली ने पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन मुंबई इंडियंस को उसके पांचवें खिताब से रोक नहीं पाई। 2021 में दिल्ली ने फिर से बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन टीम फाइनल तक नहीं पहुंच सकी। उसे दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने हराया था।

2022 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही। इस बार चोटिल कप्तान ऋषभ पंत के बगैर वह उतरेगी। डेविड वॉर्नर टीम की कमान संभालेंगे।

Team Stats

वर्ष
रैंक
कप्तान
शीर्ष बल्लेबाज़
शीर्ष गेंदबाज
जीत %
2008
4
वीरेंद्र सहवाग
गौतम गंभीर (534 रन)
वीवाय महेश (16 विकेट)
50.00 %
2009
3
गौतम गंभीर
एबी डीविलियर्स (465 रन)
आशीष नेहरा (19 विकेट)
71.42 %
2010
5
दिनेश कार्तिक
वीरेंद्र सहवाग (356 रन)
अमित मिश्रा (17 विकेट)
50.00 %
2011
10
जेम्स होप्स
वीरेंद्र सहवाग (424 रन)
मोर्ने मोर्केल (13 विकेट)
28.57 %
2012
3
महेला जयवर्धने
वीरेंद्र सहवाग (495 रन)
मोर्ने मोर्केल (25 विकेट)
68.75 %
2013
9
रॉस टेलर
डेविड वॉर्नर (410 रन)
उमेश यादव (16 विकेट)
18.75 %
2014
8
डेविड वॉर्नर
जेपी डुमिनी (410 रन)
इमरान ताहिर (9 विकेट)
14.28 %
2015
7
केविन पीटरसन
जेपी डुमिनी (414 रन)
इमरान ताहिर (15 विकेट)
35.71 %
2016
6
जेपी ड्यूमिनी
क्विंटन डी कॉक (454 रन)
क्रिस मॉरिस (13 विकेट)
50.00 %
2017
6
जहीर खान
संजू सैमसन (386 रन)
पी जे कमिंस (15 विकेट)
42.85 %
2018
8
श्रेयस अय्यर
ऋषभ पंत (684 रन)
ट्रेंट बोल्ट (18 विकेट)
2019
3
श्रेयस अय्यर
शिखर धवन (521 रन)
कागिसो रबाडा (25 विकेट)
2020
2
श्रेयस अय्यर
शिखर धवन (618 रन)
कागिसो रबाडा (30 विकेट)
2021
1
ऋषभ पंत
शिखर धवन (587 रन)
आवेश खान (24 विकेट)

Upcoming Matches

दिल्ली कैपिटल्स न्यूज़

एप में पढ़ें

Followed