{"_id":"5bd712bcbdec22693d121388","slug":"kings-eleven-punjab-appointed-mike-hesson-as-head-coach-for-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"KXIP ने आईपीएल खिताब जीतने का प्लान किया तैयार, पूर्व कीवी कोच को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KXIP ने आईपीएल खिताब जीतने का प्लान किया तैयार, पूर्व कीवी कोच को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
माइक हेसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने प्रमुख कोच के रूप में नियुक्त किया है। हेसन के साथ पंजाब ने दो साल का करार किया है। वह ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉज की जगह लेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के सीईओ सतीश मेनन ने हेसन की नियुक्ति की पुष्टि की।
विज्ञापन
मेनन ने कहा, हेसन को नियुक्त करने से पहले हमने कई प्रतिष्ठित कोचों से बातचीत की। हेसन को दो साल के अनुबंध पर नियुक्त किया गया है। न्यूजीलैंड के पूर्व कोच को किंग्स इलेवन पंजाब में अपना सपोर्ट स्टाफ चुनना है और ऐसे में यह देखना होगा कि वीरेंद्र सहवाग बोर्ड में बने रहेंगे। बता दें कि पिछले सीजन में सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर थे।
विज्ञापन
पूर्व कीवी खिलाड़ी डेनियल विटोरी और स्टीफन फ्लेमिंग भी आईपीएल में हेड कोच के पद पर नियुक्त हो चुके हैं। बता दें कि हेसन के मार्गदर्शन में न्यूजीलैंड की टीम 2015 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थीं। किंग्स इलेवन पंजाब ने कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता। आईपीएल में पंजाब का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में रहा जब वह प्लेऑफ में पहुंची। हालांकि, फाइनल में उसे कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
हेसन ने इस साल जून में न्यूजीलैंड के कोच पद से इस्तीफा दिया था। इंग्लैंड के 2019 विश्व कप से पहले हेसन ने अपना पद छोड़ने का कारण दिया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव से ब्रेक चाहते हैं।