फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   katju tweets, BCCI officials given 100 lashes each on their behinds

काटजू बोले, BCCI अधिकारियों को लगाए जाएं 100-100 कोड़े

Tue, 04 Oct 2016 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
katju tweets, BCCI officials given 100 lashes each on their behinds
मार्कंडेय काट्जू

अपने विवादित बयानों के लिए लगातार चर्चा में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू का कहना है कि बीसीसीआई के अधिकारियों को खंभे से बांधकर उनके पीछे 100-100 कोड़े लगाने चाहिए।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए सलाह देने के वास्ते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने काटजू को अपना सलाहकार नियुक्त किया था। दूसरी ओर काटजू ने लोढ़ा समिति को गलत और असंवैधानिक करार दिया था।
विज्ञापन


आज मंगलवार को यह खबर आने के बाद कि लोढ़ा समिति के कहने के बाद बीसीसीआई से जुड़े खातों को फ्रीज कर दिया गया है। हालांकि बाद में पूर्व न्यायाधीश आरएम लोढ़ा ने साफ किया कि समिति ने जारी भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के लिए पैसे निकालने पर रोक नहीं लगाई है। उन्होंने बीसीसीआई का खाता रखने वाले बैंकों को ‘निर्देश’ दिया कि वे भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा 30 सितंबर को उसकी विशेष आम बैठक में लिए गए वित्तीय फैसलों के संबंध में किसी भी राशि का भुगतान नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के खातों को फ्रीज करने संबंध में आई खबर के बाद काटजू ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "यह काफी नहीं है। ऐसे नहीं मानेंगे। लोढ़ा (समिति) को चाहिए कि वह बीसीसीआई के अधिकारियों को नंगाकर एक खंभे में बांध दे और हर किसी को उनके पीछे 100 कोड़े मारे जाएं।"
 

बीसीसीआई की ओर से भाव नहीं मिलने पर नाराज दिख रहे हैं काटजू

katju tweets, BCCI officials given 100 lashes each on their behinds

70 साल के मार्कंडेय काटजू ने 6 हफ्ते पहले लोढ़ा समिति की ओर से दी गई सिफारिशों को पढ़ने के बाद इसे असंवैधानिक कहा था।

लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें शनिवार को मुंबई में हुई स्पेशल आम बैठक (एसजीएम) के लिए आमंत्रित नहीं किया था। बाद में उन्होंने कहा, "मैं अपनी शुरुआती रिपोर्ट देने के बाद से बीसीसीआई के संपर्क में नहीं हूं। वास्तव में, दो दिन पहले मैंने बोर्ड सचिव अजय शिर्के को फोन किया था, जो उस समय दिल्ली (मुंबई से) आ रहे थे। मेरी सलाह को लेकर बात भी की। उन्होंने यह वादा भी किया कि दिल्ली में आने के बाद वह मुझे फोन करेंगे, लेकिन उसके बाद उनसे मेरा कोई संपर्क नहीं हुआ है।"

पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर काटजू को अपनी दूसरी रिपोर्ट इस समय जमा कराई जानी थी, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसकी तैयारी शुरू नहीं कराई जा सकी है। उन्होंने कहा कि वह अब इस मामले में कोई अंदाजा नहीं लगाना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed