फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jonny Bairstow hits 3rd century in this season as WK

कोहली-स्मिथ नहीं यह विकेटकीपर बनता जा रहा है टेस्ट की 'रन मशीन'

Fri, 10 Jun 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
Jonny Bairstow hits 3rd century in this season as WK

भारत में भले ही इस समय टेस्ट क्रिकेट को लेकर कोई माहौल न हो लेकिन अन्य टीमें टेस्ट सीरीज खेलने लगी हैं। इनमें से एक विकेटकीपर के लिए यह साल गोल्डन साल साबित होता जा रहा है।

विज्ञापन


ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जॉनी बैरिस्टो (नाबाद 107) और कप्तान एलिस्टर कुक (85) की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन छह विकेट पर 279 रन का स्कोर खड़ा कर लिया। एक समय टीम ने 84 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन तब कुक और बैरिस्टो ने पांचवें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। बैरिस्टो ने मोइन अली (25) के साथ भी 63 रन जोड़े। पहले दिन की खेल समाप्ति के समय बैरिस्टो के साथ वोक्स 23 रन बनाकर खेल रहे थे।  
विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी पर उतरी मेजबान टीम ने 56 रन तक कोई विकेट नहीं खोया था लेकिन सुरंगा लकमल ने लंच से पांच गेंदों के अंदर दो विकेट लेकर मेजबान टीम को एकबारगी मुश्किल में डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निक कॉम्पटन (1), जोए रूट (3) उनका शिकार बने थे। लंच के समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 74 रन था। सलामी बल्लेबाज हेल्स (18) को हेराथ ने आउट किया था। दूसरे सत्र में नुवान प्रदीप ने कुक और विंस (10) को आउट किया। चायकाल के समय बैरिस्टो 44 और मोइन अली एक रन बनाकर खेल रहे थे।

सत्र में तीसरा शतक जमाने वाले बैरिस्टो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस शतक के दम पर उन्होंने इस सीजन में हाशिम अमला (451) को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 3 मैचों से 262 रन बनाए हैं जबकि कोहली ने इस साल अभी कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है।

टेस्ट क्रिकेट की नई रन मशीन बनते जा रहे हैं जॉनी बैरिस्टो

Jonny Bairstow hits 3rd century in this season as WK

इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बैरिस्टो जो अपनी टीम के विकेटकीपर भी हैं नई रन मशीन बने हुए हैं। उन्होंने इस साल टेस्ट में अपना तीसरा शतक जमाया है। इस तरह से वह एक सत्र में बतौर विकेटकीपर 3 शतक लगाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं। इन 8 विकेटकीपर-बल्लेबाजों ने कुल 12 बार अलग-अलग सत्रों में 3 शतक ठोंके हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने लगातार 3 सत्रों (2003 से 2005 तक) में 3-3 शतक लगाए थे।

एक सत्र में सबसे ज्यादा 4 शतक ठोंकने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के नाम है जिन्होंने 2013 में 9 मैचों की 13 पारियों में 4 शतक लगा दिए थे। जबकि बैरिस्टो ने 6 मैचों की 8 पारियों में 3 शतक लगा दिए हैं और उनके पास इस अफ्रीकी बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है।

बैरिस्टो ने इस साल जो शतक लगाए हैं वो छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं और यह भी एक सत्र में इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक ठोंकने का संयुक्त दूसरा रिकॉर्ड है। श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक बैरिस्टो ने कुल 534 रन बना लिए हैं जो इस सत्र में किसी बल्लेबाज के बल्ले से निकले सबसे ज्यादा रन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed