फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jimmy Neesham Included In The Squad For Tour Of India

टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए NZ ने चुन लिए 15 खिलाड़ी

Tue, 06 Sep 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
Jimmy Neesham Included In The Squad For Tour Of India
न्यूजीलैंड टेस्ट टीम - फोटो : Getty
न्यूजीलैंड ने विराट कोहली की टीम इंडिया के खिलाफ खेले जाने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 3 मैचों की यह सीरीज सितंबर महीने के अंत में भारत में खेली जाएगी।
विज्ञापन


इसी महीने न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वह टीम इंडिया से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में ऑलराउंडर जिम्मी नीशम की वापसी हुई है। हालांकि उन्होंने पिछले साल नवंबर के बाद एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। वह 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई किवी टीम में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की गई है। तेज गेंदबाज मैट हैनरी और भारतीय मूल के बल्लेबाज जीत रावल को बाहर कर दिया गया है।

15 सदस्यों की टीम में दोनों के विकल्प के रूप में जिमी नीशम को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड ने अपने चयन में ऑलराउंडरों पर खास ध्यान दिया है। जिमी नीशम के अलावा डग ब्रेसवेल को भी टीम में जगह दी गई है।
 

जानिए कब और कहां होंगे मैच!

Jimmy Neesham Included In The Squad For Tour Of India
न्यूजीलैंड की वनडे टीम - फोटो : getty
न्यूजीलैंड की टीम भारत में 3 टेस्ट और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का आगाज 22 सितंबर से होगा। पहला टेस्ट (22-26 सितंबर) कानपुर में होगा, दूसरा टेस्ट (30 सितंबर-4 अक्टूबर) कोलकाता में और तीसरा टेस्ट (8-12 अक्टूबर) को इंदौर में खेला जाएगा।

जहां तक वनडे की बात है तो सीरीज में 5 वनडे होंगे जो 16 अक्टूबर (धर्मशाला), 19 अक्टूबर (दिल्ली), 23 अक्टूबर (मोहाली), 26 अक्टूबर (रांची) और 29 अक्टूबर (विशाखापटनम) में खेला जाएगा।

इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम इस प्रकार है: केन विलियम्सन (कप्तान), ट्रेंट बॉल्ट, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रॉन्की, मिचेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउथी, रॉस टेलर, नील वेंगर और बीजे वॉटलिंग।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed